Sawan Shivratri Rangoli Design Photos Image: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन सावन शिवरात्रि का व्रत आता है। ये महादेव के भक्तों और सुहागन औरतों के लिए खास दिन होता है। इस दिन लोग महादेव को उनके परिवार के साथ यानी शिव, पार्वती, गणेश, नंदी और कार्तिकेय के साथ पूजा करते हैं। इस मौके पर लोग अपने घर की सजावट करते हैं और इसके लिए फूल, पत्ती और तमाम प्रकार की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इसी मौके पर आप शिव जी की रंगोली (sawan shivratri ki rangoli) बना सकते हैं। आइए, जानते हैं कुछ खास डिजाइन्स के बारे में।

सावन शिवरात्रि पर बनाएं शिव जी की रंगोली-Shiva Rangoli for Sawan Shivratri

आटे से बनाएं महादेव डॉट रंगोली

आपको करना ये है कि आप आटे से छोटे-छोटे डॉट्स (sawan rangoli with dots) बनाएं और उन्हें ज्वाइन करते हुए रंगोली बनाएं। इसके बाद आस-पास सफेद फूल बनाएं और चाहे तो गणेश और बाकी शिव परिवार को भी बना लें। आपको इसमें कई प्रकार के डिजाइन्स मिलेंगे आप उसे देखकर ये बना सकते हैं।

आटे और हल्दी से बनाएं शिवलिंग

आटे और हल्दी से आप शिवलिंग बना सकते हैं। इसके लिए आपको महादेव का आकार आटे से तैयार करना है और फिर हल्दी से उनकी आंखें बनाएं और उसके सिर पर आटे से चंद्रमा बनाएं। फिर आस-पास पीले रंग के फूल बना दें और फिर इस डिजाइन को कंप्लीट करें।

आटा, कुमकुम और हल्दी से बनाएं शिव रंगोली

आटा, कुमकुम और हल्दी से आप शिव रंगोली बना सकते है। आप एक चंद्रमा बनाएं और इससे शिव रंगोली को कंप्लीट करें। इसके अलावा आप कुछ बेलपत्र के पत्ते बनाकर भी इस रंगोली को पूरा कर सकते हैं। कुमकुम से आप माता पार्वती बना सकते हैं तो आप हल्दी से गणेश भगवान को खूबसूरत से बना सकते हैं। इसके बाद आस-पास आप इन तीनों रंगों से फूल बनाकर सजा सकते हैं।

तो इस सावन शिवरात्रि आप इन शिव रंगोली डिजाइन्स (sawan ke liye rangoli tips) को बनाएं। आप इसे घर के बाहर दरवाजे पर या अपने पूजा स्थल पर भी बना सकते हैं। ये मौका रंगोली की खूबसूरती से और खास हो जाएगा।