सावन के पावन महीने की शुरुआत हो गई है। आज सावन का पहला सोमवार है। इस महीने में भक्त हर सोमवार व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। वहीं, भगवान शिव को पंचामृत का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में शाम के समय आप भगवान शिव को पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए हैं।

क्या है पंचामृत का महत्व?

पंचामृत को दूध, दही, शहद, गुड़ और घी के साथ तैयार किया जाता है। हिंदू धर्म में हर पूजा के समय इसे तैयार किया जाता है। यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। मान्यता है कि पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करने और भोग लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। पूजा के बाद यह प्रसाद घर के सभी सदस्यों को दिया जाता है, जिससे सबका मन शुद्ध होता है।

मानसून में भी चाहिए एकदम गाढ़ी और मलाईदार दही? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

पंचामृत बनाने की सामग्री

2 चम्मच गाय का दूध
1 चम्मच ताजा दही
आधा चम्मच देसी घी
एक चम्मच शहद
एक चम्मच गुड़

घर पर कैसे बनाएं पंचामृत?

पंचामृत को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पवित्र बर्तन लें। अब सबसे पहले उसमें दूध डालें। इसके बाद आप इसमें दही, शहद, घी और गुड़ डालें और चम्मच से सभी चीजों को सही से मिक्स कर लें। इस तरह आप पंचामृत को आसानी से तैयार कर सकते हैं। आप इसमें ऊपर से तुलसी का पत्ता भी डाल सकते हैं। पूजा करने के बाद आप प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण कर सकते हैं।

सावन में ऑफिस के लिए बेस्ट हैं ये ग्रीन-येलो कलर की साड़ियां, पहनने के बाद मिलेगा पारंपरिक के साथ स्टाइलिश लुक