Sawan mehndi design: सावन के साथ त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। 22 जुलाई से सावन शुरू होने जा रहा है और महिलाओं के लिए ये महीना खास होता है। इस महीने में महिलाएं हरी साड़ियां पहनती हैं, हरी चुड़ियां पहनती हैं और फिर हाथों पर खूबसूरत मेहंदी सजाती हैं। इसके अलावा इस महीने में हरियाली तीज आएगी, रक्षाबंधन होगा और फिर सावन शिवरात्रि भी आएगी और इन अवसरों पर सुहागिन महिलाएं खूबसूरत मेहंदी लगाती हैं। ऐसी स्थिति में हर बार हमारे पास इतना समय नहीं होता कि हम मेहंदी लगवाने जा सके या फिर खुद बैठकर मेहंदी लगाएं। इसके अलावा जिन महिलाओं के छोटे-छोटे बच्चे होते हैं उनके लिए तो इस ट्रिक से मेहंदी लगाना काफी आसान हो जाता है। तो आइए, जानते हैं करना क्या है।
Readymade Mehndi Stickers से लगाएं मेहंदी
इस बार सावन में आप इन मेहंदी डिजाइन स्टिकर की मदद से सुंदर से सुंदर मेहंदी अपने हाथ और पैरों पर छाप सकती हैं। दरअसल, ये स्टिकर आजकल बाजारों में मिल रहे हैं और आप इन्हें ऑनलाइन भी खरीदकर मंगवा सकती हैं। इसमें आपको मात्र 100 से 300 रुपए खर्च करने होंगे और आप इसमें 7 से लेकर 22 पीस तक का स्टिकर मेहंदी डिजाइन पा सकती हैं। जिसमें कि हाथ और उंगलियों के लिए, कलाई के लिए और हथेली के लिए आपको अलग-अलग डिजाइन्स मिल जाएंगे। तो कुल मिलाकर आप खुद को ही अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग मेहंदी डिजाइन से तैयार कर सकती हैं।
अरबी से लेकर वेस्टर्न तक लगाएं सुंदर मेहंदी डिजाइन
खास बात ये है कि इन डिजाइन्स में काफी विविधता है। जैसे कि भारतीय, अरबी से वैस्टर्न तक आप एक से एक जटिल और सिंपल मेहंदी डिजाइन्स से अपने हाथों को सजा सकती हैं। इसके अलावा इनकी क्वालिटी भी अच्छी होती है और आप कई बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्टिकर वाली मेहंदी कैसे लगाएं-Sticker wali mehandi lagane ka tarika
स्टिकर वाली मेहंदी लगाने का तरीका बेहद ही आसान है।
-पहले डिजाइन चुन लें और स्टैंसिल को अपने हाथ पर रखें। मेहंदी से स्टैंसिल में डिजाइन के खाली जगहों को भरें। आपको मोटा, पतला जैसा भी मेहंदी लगाना है वैसे इसे भर लें।
-जब मेहंदी सूख जाए तो स्टैंसिल हटाएं और हाथों को लो लें।
ऐसे ही आप इस पैरों और हथेलियों पर भी लगा सकती हैं। ये काफी आसान है और आपको इसे एक बार तो जरूर ट्राई करना चाहिए। बेहद कम समय में और बिना कहीं जाने की चिंता किए बिना आप घर बैठे मेहंदी लगाकर तैयार हो जाएंगी। साथ ही आप अपने घर की औरतों को भी इस ट्रिक से मेहंदी लगा सकती हैं।