Sawan Mehndi Design Front Hand: सावन का पावन महीना भक्ति का प्रतीक होता है। इस महीने में विशेष रूप से प्रत्येक सोमवार को भक्त मंदिर जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इसी दिन महिलाएं पूजा के साथ-साथ व्रत भी रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। कई सुहागिन महिलाएं इस खास दिन पर मेहंदी भी लगाती हैं। अगर आप भी इस अवसर पर ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो यहां से सावन के लिए कुछ ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन देख सकती हैं।

आप इस खास मौके पर अपने हाथों को ब्राइडल टच दे सकती हैं। आप मेहंदी डिजाइन में अपने पति के नाम को भी लिख सकती हैं।

अगर आप सिंपल मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो कमल के फूल वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। यह न केवल मॉडर्न लुक देती है, बल्कि देखने में भी आकर्षक लगती है।

आप मेहंदी से अपने बैक हैंड पर अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं।

अगर आपको जल्दी में मेहंदी लगानी है, तो सिर्फ उंगलियों पर हल्के फूल और पत्तियों के साथ पिया का नाम लिखवा सकती हैं। यह सिंपल और स्टाइलिश लगता है।



सावन के लिए अगर आप एकदम सिंपल मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो अपने पति के नाम का पहला अक्षर अपनी हथेलियों पर लिख सकती हैं।