Sawan 2024 Mehndi Designs: सावन का महीना अपने साथ खुशहाली लेकर आता है। इस महीने के साथ कई शुभ त्योहारों की शुरुआत होने लगती है। सावन माह हिंदू धर्म के पवित्र माह में से एक माना जाता है। इस माह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ते हैं। इस दौरान शिव आराधना करने के साथ-साथ हरा रंग पहनने का विशेष महत्व होता है। पेड़ों में पड़े झूलों से लेकर हाथों में मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस माह में महिलाओं के लिए काफी खास त्योहार पड़ता है जिसे हरियाली तीज कहा जाता है।
हरियाली तीज को कई नामों जैसे सावन तीज, छोटी तीज और मधुश्रवा तीज के नाम से जाना जाता है। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। हरियाली का प्रतीक इस साल 07 अगस्त 2024, बुधवार को मनाया जाएगा। सावन के खास मौके पर आप भी इस खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन्स से अपने हाथों पर लगा सकती हैं। आइए देखते हैं सावन और हरियाली तीज के मौके पर कौन से मेहंदी डिजाइन होंगे सबसे खूबसूरत…
सावन मास के महीने में शादीशुदा महिलाएं खूब सजती संवरती हैं। महिलाएं आमतौर पर हरे रंग का लिबास पहनती है, क्योंकि ये शुभ माना जाता है। हिंदू परंपराओं के मुताबिक महिलाएं अगर 16 श्रृंगार करती हैं तो उनका पति बुराईयों से दूर रहता है। सावन के पूरे महीने महिलाएं सजने और सवरने पर ध्यान देती हैं। तरह-तरह के रंगों के रंगीन लिबास पहनती हैं और हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनती है। सावन के महीने में आप भी 16 श्रृंगार करना चाहती हैं तो मेहंदी को नजरअंदाज नहीं करें।

सावन के महीने या फिर हरियाली तीज पर हाथों को सजाने के लिए आप खूबसूरत मेहंदी डिजाइन का सहारा ले सकती हैं। सावन के महीने में मेहंदी लगाने के लिए आप तरह-तरह के सावन के झूलों से जुड़े आसान मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर सजा सकती हैं। भगवान शिव की आराधना वाले डिजाइन भी आप अपने हाथों पर लगा सकती हैं। सावन में हाथों को सजाने के लिए देखिए लेटेस्ट


