Sawan 2024 Rangoli Design Photos Image: भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का पावन महीना शुरू होने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती धरती का भ्रमण करते हैं। ऐसे में इस पूरे महीने के दौरान श्रद्धालु पूजा-पाठ के साथ-साथ साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखते हैं। इस दौरान भक्त अपने घर की साफ-सफाई कर सुंदर सजाते हैं, साथ ही कई लोग अपने घर के आंगन में रंगोली भी बनाते हैं। इसी कड़ी में यहां हम आपके लिए सावन स्पेशल कुछ आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
सावन में घर के आंगन में बनाएं ये रंगोली डिजाइन-
शिवलिंग रंगोली
अगर आप अपनी रंगोली को कम समय में बनाना चाहते हैं, तो आप इस तरह शिवलिंग रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इन्हें बनाना भी आसन है, साथ ही ये बेहद अच्छी भी लगने वाली हैं।




छोटे रंगोली डिजाइन
अगर आप घर की दहलीज पर छोटी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए इन बेहद खूबसूरत डिजाइन्स की मदद ले सकते हैं।



इन सब से अलग आप इस तरह खूबसूरत फूल या मोर रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं।


