Egg Omelette Recipe: सर्दी का मौसम आ गया है। इन दिनों अंडे की खपत और डिमांड बढ़ जाती है। सर्दियों में लोग गर्मियों की अपेक्षा ज्यादा अंडे खाते हैं। आने वाले दिनों में तापमान नीचे जाएगा। अंडे खाने से शरीर को विटामिन डी, ई, के, बी6, आयरन, विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी5, विटामिन बी12, कैल्शियम, कैरोटेनॉयड्स, फॉस्फोरस, जिंक और सेलेनियम मिलते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम कम होने की संभावना होती है। अंडों में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होती है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। अगर आप उबला हुआ अंडा खाते-खाते बोर हो जाएं तो एक-दो नहीं बल्कि सर्दियों में 3 तरह से ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं।

ऑमलेट बनाने के 3 तरीके | Egg omelette recipe in hindi

रेसिपी-1

ब्रेड ऑमलेट की सिंपल रेसिपी से अगर आप बोर हो गए हैं। तो पालक और टमाटर वाली ऑमलेट बना सकते हैं। इसे खाने से आपको विटामिन के और आयरन मिलेगा। साथ ही भूख को शांत करने में मदद मिलेगी।

रेसिपी-2

ऑमलेट का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमें प्याज, टमाटर के अलावा इस बार चीज भी एड करके देखें। इससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। साथ ही फाइबर इनटेक भी बढ़ेगा। क्रीमी ऑमलेट खाने में बेहद स्वाद लगेगी।

रेसिपी-3

अपनी डाइट में कम कैलोरी चाहिए तो आप दो अंडे के सफेद भाग में एक पूरा अंडा मिलाकर और अपनी मनपसंद सब्जियां एड करके इसे बनाएं। साथ ही ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स एड करें। इससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।