Salman Khan Fitness, Diet Plan, Workout Videos: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जिनकी उम्र 54 साल है, लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। सलमान खान अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। कई सारे इंटरव्यूज में भी उन्होंने बताया है कि वह जिम में कौन से एक्सरसाइज करते हैं और किस तरह की डाइट फॉलो करते हैं। timesofindia के एक आर्टिकल में बताया है कि सलमान ने फिटनेस के लिए शिपिंग कंटेनर को ही अपना जिम बना लिया है। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वह वर्कआउट को मिस नहीं करना चाहते हैं।

सलमान खान अपनी फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में कर रहे हैं और इस वजह से उन्होंने अपने जिम का सारा सेटअप वहीं कर लिया है। इस फिल्म में सलमान एक पुलिस के किरदार में दिखेंगे और यह भी एक वजह है कि वो अपनी बॉडी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। जिम के इस सेटअप में वेट, पंचिंग बैग, केटलबेल जैसी चीजें मौजूद हैं।

सलमान खान वर्कआउट रूटीन: हर दिन सलमान खान 2 से 3 घंटे जिम में वर्कआउट करते हैं। वह सप्ताह में 6 दिन वर्कआउट करते हैं। सप्ताह में 3 दिन वह लिफ्टिंग करते हैं और 3 दिन कार्डियो करते हैं। आमतौर पर रविवार उनके आराम का दिन होता है। उन्हें साइकिल चलाना भी पसंद है। अक्सर वह मुबाई के पास पनवेल तक साइकिल चलाते हैं जो 3 घंटे की यात्रा है। उनकी वार्म अप एक्सरसाइज में पुश अप्स, पुल अप्स, जंपिंग जैक और स्क्वैट्स शामिल हैं। वह कभी भी फुल बॉडी ट्रेनिंग नहीं करते हैं।

सलमान खान डाइट प्लान: सलमान खान के डाइट में मुख्य रूप से प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल होते हैं। उनकी डाइट प्लान में अंडे का सफेद भाग, मछली, मांस, दूध आदि शामिल हैं। सलमान खान हर दिन 4 अंडे का सफेद हिस्सा लेते हैं। आमतौर पर उनके दोपहर के भोजन में पांच चपातियां और सब्जी सलाद शामिल होती है। सलमान खान अपने वर्कआउट से पहले हमेशा प्रोटीन शेक और दो अंडे का सफेद भाग खाते हैं। उनके पोस्ट वर्कआउट खाने में बादाम, जई, प्रोटीन बार और तीन अंडे का सफेद हिस्सा शामिल है। रात के खाने के लिए, वह आम तौर पर दो अंडे का सफेद भाग, मछली या चिकन और एक सूप लेते हैं।

(और Lifestyle News पढ़ें)