आज के भागदौड़ भरी लाइफ में सफलता पाने के लिए हर कोई प्रयास करता है, लेकिन कुछ ही लोग होते हैं जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं और सफल हो जाते हैं। हालांकि, सफलता हासिल करने के लिए टाइम को सही से मैनेज करना काफी जरूरी होता है।

कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो रात को लेट से सोते हैं और सुबह काफी देर से जागते हैं। ऐसे में लोगों के पास एक्स्ट्रा करने के लिए कई बार समय नहीं होता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें अपने कामों के लिए समय नहीं मिल पाता है तो आप सुबह के समय जल्दी सोने की आदत डालें। सद्गुरु ने बताया है कि सफल होने के लिए कितने बजे उठना बेहतर होता है।

सुबह कितने बजे उठना होता है बेहतर?

सद्गुरु ने लोगों से सुबह उठने की सलाह दी है। उन्होंने अपने एक वीडियो में बताया है कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना काफी बेहतर होता है। ब्रह्म मुहूर्त में मनुष्य का सिस्टम एक खास तरह से व्यवहार करता है। इस समय उठने से आप प्रकृति के साथ बेहतर तालमेल बैठा सकते हैं।

सही समय पर जाएं सोने

सद्गुरु के मुताबिक, सही समय पर सोने से आप ब्रह्म मुहूर्त में जग सकते हैं। इस समय पर जागने से आपके अंदर एक ऊर्जा का संचार होगा और आपका सिस्टम काफी बेहतर तरीके से काम करेगा।

सदियों से चली आ रही परंपरा

मालूम हो कि सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त का काफी महत्व है। इस मुहूर्त में बिस्तर से उठना और योग ध्यान करना काफी लाभकारी माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने की परंपरा आज से नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है। इस समय उठने से स्वास्थ्य के साथ-साथ विद्या और स्वास्थ्य की लाभ होती है और आप पूरा दिन एनर्जेटिक रहते हैं। 

लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें