safed kaddu ka juice peene ke fayde: खाने की कुछ चीजें यौगिक सुपरफूड्स होती हैं। इनमें से एक है सफेद कद्दू (white pumpkin)। अगर आप पॉजिटिव प्राणिक भोजन (सात्विक भोजन) खाते हैं तो ऊर्जा आपके शरीर में सक्रिय रूप से रहेगी। सदगुरु जग्गी वासुदेव ने बताया कि सफेद कद्दू काफी पॉजिटिव होता है। इसे खाना चाहिए। इस सब्जी में बेहद प्राणिक ऊर्जा होती है।

इस ऊर्जा को शरीर के अंदर डालना जरूरी होता है। बच्चों को सफेद कद्दू (safed kaddu)का जूस पिलाना चाहिए। सुबह कॉफी पीने से शरीर में चिड़चिड़ाहट देता है। जबकि कद्दू का जूस पीने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अगर आप लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं तो आपको ये शक्तिशाली जूस जरूर पीना चाहिए। क्योंकि इस सफेद चीज में ऊर्जा का राज छिपा हुआ है।

सफेद पेठा खाने के फायदे (benefits of eating white petha)

डॉक्टर विमल छाजेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि सफेद पेठा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें 96 प्रतिशत पानी होता है। इसमें फाइबर, विटामिन, मैग्निशियम होता है। इसे खाने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है। कोलेस्ट्राल को कम करता है। एक रिसर्च के मुताबिक इसका जूस पीने से वेट जल्दी घटता है।

शरीर ठंडा और दिमाग होता है तेज

रोजाना एक गिलास सफेद कद्दू का जूस पिएंगे तो इससे दिमाग तेज होता है। कुछ हफ्तों तक इसका सेवन करने फर्क दिखने लगता है। सुबह इसे पीने से शरीर शांत रहता है। दिनभर शरीर में ऊर्जा महसूस होती है।

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए सफेद कद्दू

जिन लोगों को अस्थमा या जिन्हें जल्दी सर्दी-खांसी हो जाती है ऐसे लोगों को सफेद कद्दू के जूस पीने से सर्दी हो जाएगी। क्योंकि ये शरीर को ठंडा करता है। ऐसे लोगों को सफेद कद्दू के जूस में थोड़ा सा शहद या काली मिर्च डालकर पीना चाहिए। यह सफेद कद्दू के ठंडक लाने वाली प्रवृत्ति को कुछ हद तक कम करता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।