Sadhguru Sleeping Tips: रात में सही समय पर सोना हेल्थ के लिए काफी जरूरी होता है। वहीं, कई लोग सही समय पर तो सोना चाहते हैं, लेकिन वह सो नहीं पाते हैं। रात में सही समय पर सोने से सुबह समय से नींद खुल जाती है और पूरा दिन अच्छे से बीतता है। पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से बॉडी में दिन भर एनर्जी रहती है।
रात में गहरी नींद में कैसे सोयें?
कई लोग नींद नहीं आने की समस्या से परेशान रहे हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो सद्गुरु (Sadhguru Jaggi Vasudev) द्वारा बताए गए इन फार्मूले को गांठ बांध ले। हम इस लेख में इसी के बारे में बताएंगे, जिसको फॉलो कर आप रात में एकदम गहरी नींद में सो सकते हैं।
सोने से पहले करें स्नान : Showering Before Bed
रात में सोने से पहले नहाने से दिन भर की तनाव और थकान खत्म हो जाती है, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और गहरी नींद आती है। नहाने से शरीर साफ-सुथरा और ताजा महसूस करता है। नियमित रूप से सोने से पहले नहाने से दिनभर की गंदगी को हटा जाती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
खाने के तुरंत बाद नहीं करें ये काम
खाना खाने के तुरंत बाद कई लोग तुरंत बिस्तर पर सोने चले जाते हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामान्य तौर पर खाना खाने के कम से कम दो से तीन घंटे के बाद ही सोना चाहिए। अगर सोने से काफी समय पहले अगर आप खाना खा लेते हैं तो आपको गैस और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं नहीं होती हैं। इससे खाना काफी अच्छे से पच जाता है।