दुनिया जिन लोगों को कुछ खास मानती है, उन्हें प्रतीभाशाली व महान कहती है। वे महान इसलिए नहीं हैं कि वे सफल हैं बल्कि वे दूसरों के लिए प्रेरक हैं इसलिए। क्योंकि उनके जीवन की कुछ खास बातें हैं जिनके कारण वे सफल हुए हैं। रोबिन शर्मा ने अपनी नई पुस्तक ‘फाइव एएम क्लब’ में इन खास बातों का जिक्र किया है।
अनुशासन में रहते हैं: वे कहते हैं कि दुनिया का निर्माण करने वाले लोगों की सबसे पहली खूबी यही है कि वे शाही दिखते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उनके जीवन में अनुशासन होता है। इसी के चलते वे दूसरों से अलग व कुछ खास बनना जाते हैं। प्रतिभाशाली बनने के लिए पहला सूत्र अनुशासन है। इसे अपने व्यक्तित्व का साथी बनाएंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी।
असली रहिए, असली दीखिए: सफल लोगों के जीवन में पैसा आ गया तो भी इससे कोई बड़ा बदलाव नहीं आता है। ऐसे व्यक्तित्व के लोग प्रतिभाशाली इसलिए होते हैं चूंकि वे संकोची स्वभाव के होते हैं। जैसे होते हैं, वैसे ही दिखते हैं व वैसा ही दिखना चाहते हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत यही है कि वे बनावटी नहीं हैं। वे बनावट को अपने आसपास नहीं आने देते। जो होते हैं, वहीं दिखते हैं व वैसा ही दिखना चाहते हैं।
स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता: प्रतिभाशाली लोग इस बात को समझते हैं कि स्वास्थ्य के बिना जीवन में कुछ नहीं है। वे इसे अपनी पहली प्राथमिकता मानते हैं। वे खुद भी फिट रहते हैं। वे स्वस्थ व फिट होते हैं, इसलिए आकर्षक व ऊर्जावान भी होते हैं। वे देखने में भी प्रतिभाशाली ही लगते हैं चूंकि वे स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं करते।
सुबह जल्दी उठते हैं: दुनिया के महान लोगों की एक और खास बात यह है कि वे इस बात में यकीन करते हैं कि सुबह जल्दी उठना उनके लिए अनिवार्य है। वे यह मानते हैं कि यह एक ऐसी आदत है जो आपके जीवन में सब कुछ बदल सकती है। खुद को फिट व रचनात्मक बनाए रखने के लिए वे हमेशा सुबह जल्दी उठने में यकीन करते हैं।
साधारण सोचते हैं: ऐसे लोगों की एक और खूबी है कि वे आम आदमी की तरह ही सोचते हैं, ऐसे ही दिखते हैं, आम आदमी की तरह ही खाते हैं, हंसते हैं और ऐसे ही रहते हैं। उनकी यही खूबी हमेशा उन्हें दूसरों से अलग रखती है।
-अशोक कुमार (कुरुक्षेत्र विवि के जनसंचार विभाग में कार्यरत)

