गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय उत्सव नजदीक है और इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आजादी मिलने के करीब ढाई साल बाद भारत सरकार का अपना संविधान लागू हो पाया और भारत एक लोकतांत्रिक देश बन गया। भारत का अपना संविधान बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा जिसके बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान भारत की संविधान सभा में पास किया गया। इस घोषणा के बाद से यह दिन हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस के इस जश्न को पूरा भारत बहुत जोश के साथ मनाया जाता है। आजादी के क्या मायने है यह हर भारतीय जानता है और आजादी के लिए त्याग देने वाले शहीदों के बलिदान को कभी भूला नहीं जा सकता। आजादी को लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं वहीं उन फिल्मों के कुछ ऐसे गीत भी है जिनको सुनने के बाद देशभक्ति की भावना आज भी जाग जाती है। तो चलिए गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐसे ही कुछ देशभक्ति से भरे गानों के बारें में।
मेरे देश की धरती…
शायद ही कोई ऐसा हिन्दुस्तानी होगा, जिसने इस गीत को कभी न कभी सुना न होगा, या यूं कहिए, गुनगुनाया न होगा… गणतंत्र दिवस के मौके पर अक्सर आपको यह गाना जरूर सुनाई देंगा
ऐ मेरे वतन के लोगों…
यह गीत कवि प्रदीप ने लिखा था, और भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए भारतीय वीरों को समर्पित किया गया था इस गाने को स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर ने साल 1963 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के रामलीला मैदान में इसे तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में गाया था…
जिदंगी मौत न बन जाए
फिल्म सरफरोश का यह गाना सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। आमिर खान अभिनीत यह फिल्म आतंकवाद पर आधारित थी।
चक दे इंडिया
फिल्म चक दे इंडिया का यह गीत लोगों को काफी पंसद है। देशभक्ति से भरा यह गीत आज भी उतनी दिल से सुना जाता है।

