Sadhguru Relationship Tips: कहा जाता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है,प्यार तो सिर्फ प्यार होता है, जो सिर्फ आंखों में देख कर बस हो जाता है। वैसे भी प्यार को लेकर सबकी राय अलग-अलग होती है। छोटी उम्र हो या फिर कोई और भी उम्र, प्यार में तो लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। हालांकि, आप प्यार किस उम्र में करते हैं यह सिर्फ आप पर निर्भर करता है।

किस उम्र में होता है प्यार?

कुछ लोगों को प्यार तो स्कूल या फिर कॉलेज में ही हो जाता है, जो जीवन भर साथ रहता है।  हालांकि, ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है। वैसे भी भागदौड़ भरी जिंदगी में कम ही लोगों के पास अपनों के लिए समय होता है। ऐसे में रिश्तों में आज के समय काफी दरारें आ रही हैं, जिसके कारण अधिक शादियां टूट भी रही हैं।

रिलेशनशिप को लेकर सद्गुरु ने क्या कहा?

वहीं, किस उम्र में रिलेशनशिप में जाना चाहिए और गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाना चाहिए। इस पर सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev) ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि अगर आपको किसी को डेट करना अधिक जरूरी बन गया है तो आप इसको जरूर करें। सद्गुरु के मुताबिक, रिलेशनशिप को लेकर हर किसी को ट्रेंड नहीं बनाना चाहिए।

सद्गुरु ने इस पेड़ से की तुलना

सद्गुरु ने रिलेशनशिप की तुलना आम की पेड़ से की है। उन्होंने कहा कि जब किसान आम का पेड़ लगाता है तो वह उस पेड़ पर तीन से चार साल तक कोई फल नहीं आने देता है। वह उसके कलियों को तोड़ देता है। किसान यह काम तब तक करता है, जब तक की वह एक पेड़ न बन जाए। किसान अगर ऐसा नहीं करता तो आम का पौधा एक अच्छा पेड़ कभी नहीं बन सकता।रिलेशनशिप भी कुछ इसी तरह है। रिलेशनशिप में कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सद्गुरु के मुताबिक, लाइफ का टारगेट जो है, उसको पहले पूरा करना चाहिए और बाद में रिलेशनशिप में आना चाहिए।