बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) 66 साल की उम्र में भी यंग और बिल्कुल फिट नजर आती हैं। फिटनेस के मामले में तो वह तमाम नई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। रेखा की फिटनेस और उनकी ग्लोइंग स्किन का राज एक्ट्रेस की डेली रूटीन में छिपा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर तमाम बातें की थीं और बताया था कि वो किस तरह का रूटीन फॉलो करती हैं।
इसी इंटरव्यू में रेखा ने बताय़ा था कि खुद को फिट रखने के लिए वो रोजाना योग और एक्सरसाइज करती हैं। त्वचा की देखभाल के लिए वह घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों का सहारा भी लिया करती हैं।
ऐसी है डाइट: रेखा ने बताया था कि अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने कि लिए वो बिल्कुल नपा-तुला डाइट फॉलो करती हैं। वह घर का बना शुद्ध खाना ही खाती हैं। उनके खाने में हरी सब्जियां, ब्रोकली, एवोकेडो, दाल और रोटी शामिल होती हैं। लंच में दही शामिल करना कभी नहीं भूलती। वह जंक फूड और तेल से कोसों दूर रहती हैं। इसके अलावा वह दिन में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीती हैं।
ऐसा है रूटीन: तब रेखा ने बताया था कि वो शाम में 7 से साढ़े सात बजे तक हर हाल में डिनर कर लिया करती हैं। इसके अलावा वह लेट नाइट पार्टीज से पूरी तरह दूर रहती हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें जल्दी सोना पसंद है और वह सूरज उगने से पहले ही उठ जाती हैं। जिसके कारण उनकी त्वचा हमेशा ग्लोइंग बनी रहती है। अपने चेहरे की देखभाल के लिए रेखा घरेलू उपायों की मदद लेती हैं। इसके लिए वह बेसन, दही, हल्दी और मलाई का उपयोग अपनी त्वचा पर करती हैं।
बालों की ऐसे करती हैं देखभाल: 66 की उम्र में भी रेखा के बाल काफी खूबसूरत, घने, लंबे और काले हैं। इसका एक कारण यह भी है कि वह नियमित रूप से अपने बालों में तेल का इस्तेमाल करती हैं। सदाबहार एक्ट्रेस रेखा को सरसो का तेल, नारियल तेल, बादाम का तेल और आंवला पाउडर काफी पसंद हैं। इसके अलावा रेखा अपने बालों में आर्गेनिक हेयर मास्क का इस्तेमाल करती हैं। इस मास्क को चने की दाल से बनाया जाता है। अपने इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया था।