Side effects of jaggery: मौसम बदल गया है। ऐसे में हमें अपनी दिनचर्या और डाइट में भी बदलाव करना चाहिए। सर्दी और गर्मी की डाइट (Summer Diet in Hindi) में काफी अंतर होता है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और ज्यादा एनर्जी देने के लिए गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन किया जाता है। वहीं गर्मियां आते ही शरीर को हाइड्रेट रखने और हल्के भोजन को तवज्जो दी जाती है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। यहां हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सर्दियों में ज्यादा मात्रा में खाया जा सकता है। लेकिन अगर इसे गर्मियों में गलत समय और अधिक मात्रा में खाया गया तो इससे पेट संबंधी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इतना ही नहीं इससे आपके शरीर में खुजली और जलन की दिक्कत भी हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

यहां जानिए क्या है वो मीठी चीज

सर्दियों में दादी-नानी से लेकर आयुर्वेद में भी गुड़ के सेवन को सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है। गुड़ में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें प्रोटीन और विटामिन बी12 समेत तमाम पौष्टिक तत्व होते हैं। गुड़ का सेवन शरीर को फायदा पहुंचता है, लेकिन सिर्फ तब जब इसे सही समय और सही मात्रा में खाया जाए।

गर्मियों में क्यों नहीं खाना चाहिए गुड़?

गुड़ की तासीर गर्म होती है। ये शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। गर्मियों में शरीर का तापमान ज्यादा होता है। ऐसे में गर्मियों में गुड़ खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

हो सकते हैं उल्टी- दस्त

इसे ज्यादा मात्रा में लेने से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इतना ही नहीं आपको डायरिया, उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं।

शरीर में हो सकती है सूजन

शरीर का तापमान बढ़ने से आपको चक्कर भी आ सकते हैं। शरीर में सूजन आ सकती है। इसके अलावा नाक से खून भी आ सकता है। इसलिए अगर इसका सेवन कर रहे हैं तो मात्रा बहुत सीमित होनी चाहिए।

खुजली और जलन से हो सकते हैं परेशान

गर्मियों में ज्यादा गुड़ खाने से खुजली और जलन भी हो सकती है। क्योंकि गुड़ में सुक्रोज ज्यादा मात्रा में होता है। ये शरीर में बनने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड की प्रक्रिया को स्लो कर देता है। इस वजह से ये दिक्कतें हो सकती हैं।

बदलते मौसम में डाइट में शामिल करें ये चीजें

सर्दी जा चुकी है। मौसम हर दिन गर्म होता जा रहा है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में खीरा, ककड़ी को शामिल करना चाहिए। इसक अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। ऐसे फल और फूड्स लेने चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। शरीर अंदर से हाइड्रेट रहे।

सुबह-सुबह बच्चे को क्या खिलाना चाहिए? यहां जानिए नाम, सेहत के साथ पेट रहेगा सही, कमजोर बच्चों का बढ़ेगा वजन

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।