Diwali 2024: दिवाली का त्योहर 31 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीये और रंगोली से सजाते है। दीपावली के मौके पर लोग एक दूसरे को मिठाइयां और ड्राई फ्रूट्स भी गिफ्ट करते हैं। वहीं, त्योहारी सीजन में मार्केट में मिलावटी सामान भी धड़ल्ले से मिल रहा है। अब काजू भी इससे अछूता नहीं रहा है। मार्केट में नकली काजू (Fake Cashews) भी बेचे जा रहे हैं।
असली काजू को कैसे पहचानें : How To Identify Real Cashew
दिवाली के मौके पर अगर आप भी ड्राई फ्रूट्स (Dried Fruit) खरीदने का प्लान बना रहे हैं या फिर खास कर काजू (Cashews) खरीदना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मार्केट में बेचे जा रहे नकली काजू और असली काजू (Real vs Fake Cashews) को कैसे पहचानें।
रंग पर दें विशेष ध्यान
मार्केट से काजू खरीदते समय इसके रंगों को ध्यान से देखें। असली काजू का रंग हल्का भूरा या फिर क्रीम कलर का होता है। अगर काजू का रंग पीला हो तो इसको नहीं खरीदे। यह नकली हो सकता है। काजू का रंग पीला नहीं होता है। नकली काजू का रंग आर्टिफिशियल और बहुत ही शाइनी भी हो सकता है। नकली काजू खाने से कई तरह का नुकसान होने का डर बना रहता है। ऐसे में आपको काजू खरीदते समय सावधान रहना होगा।
दाग वाला नहीं खरीदें काजू
असली काजू या फिर अच्छी क्वालिटी के काजू में किसी तरह का कोई दाग या छेद नहीं होता है। वहीं, नकली काजू पर किसी भी तरह का कोई धब्बा नहीं होता है। काजू खरीदते समय आपको इसकी बनावटी पर भी ध्यान देना चाहिए।
स्वाद को करें चेक
असली और नकली काजू को आप खा कर भी चेक कर सकते हैं। काजू खरीदते समय आप इसको दुकान पर ही खाकर चेक करना चाहिए। खाते समय यह अगर आपकी दांतों से चिपकता है तो यह नकली हो सकता है। असली काजू दांतों से नहीं चिपकता है और यह आसानी से टूट भी जाता है। असली काजू का स्वाद हल्का मीठा और तेल वाला होता है। वहीं, नकली काजू का स्वाद कड़वा होता है।