Ratan Tata Birth Anniversary: रतन टाटा की आज जयंती है। इस खास अवसर पर पूरे देश में उन्हें याद किया जा रहा है। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का जन्म आज ही के दिन, यानी 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और साहसिक निर्णयों ने टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर सफलता दिलाई। आज उनके योगदान और विचारों को याद करते हुए लोग उन्हें प्रेरणा का स्रोत मान रहे हैं।

रतन टाटा का पूरा नाम क्या है?

रतन टाटा अरबपति कारोबारी होने के साथ-साथ बेहद दरियादिल इंसान भी हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। मालूम हो कि रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा है। वह टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं।

संघर्ष से शिखर पर पहुंचे रतन टाटा

रतन टाटा ने अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर कई ऐसे चुनौतीपूर्ण काम किए, जो हर किसी के बस की बात नहीं होते। अपने संघर्ष के चलते वे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचे। रतन टाटा अक्सर कहते थे कि मैं सही निर्णय लेने पर विश्वास नहीं करता। मैं बस निर्णय लेता हूं और फिर उसे सही साबित करने की कोशिश करता हूं।

रतन टाटा के प्रेरक विचार

रतन टाटा के मूल्यवान विचार और आदर्श युवा पीढ़ी के लिए जीवन में मार्गदर्शन का काम करते हैं। इस आर्टिकल में हम रतन टाटा के 10 महत्वपूर्ण सिद्धांतों के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी किसी भी क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

रतन टाटा की टॉप 10 प्रेरणादायक बातें:

  • जीवन में आगे बढ़ने के लिए उतार-चढ़ाव बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ECG में एक सीधी रेखा का मतलब है कि हम जीवित नहीं हैं।
  • सत्ता और धन मेरे सिद्धांत नहीं हैं।
  • अगर आप तेज चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए, लेकिन दूर तक चलना है तो साथ-साथ चलें।
  • लोहे को कोई नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन उसका अपना जंग उसे नष्ट कर सकता है। इसी तरह, कोई भी किसी व्यक्ति को नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन उसकी अपनी मानसिकता उसे नष्ट कर सकती है।
  • लोग तुम पर जो पत्थर फेंकते हैं, उन्हें उठाओ और उनका उपयोग एक स्मारक बनाने में करो।
  • मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता। मैं निर्णय लेता हूं और फिर उन्हें सही बनाता हूं।
  • जिस दिन मैं उड़ने में सक्षम नहीं होऊंगा, वह दिन मेरे लिए दुखद दिन होगा।
  • अंत में, हमें केवल उन अवसरों का पछतावा होता है जिन्हें हमने नहीं भुनाया। हर छोटा अवसर आपको बड़ा बना सकता है।
  • सबसे बड़ी विफलता प्रयास न करना है।
  • मैं चीजों को भाग्य पर छोड़ने में विश्वास नहीं करता। मैं कड़ी मेहनत और तैयारी में विश्वास करता हूं।