Ramadan 2025 Fasting Tips: रमजान का पावन महीना अब बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। यह त्योहार इस्लाम धर्म का सबसे पावन त्योहारों में से एक है। इस्लामिक कैलेंडर के 9वें महीने को माह-ए-रमजान के नाम से जाना जाता है।
वहीं, एक माह चलने वाले इस पर्व में इस्लाम धर्म के लोग अल्लाह की इबादत करने के लिए रोजा रखते हैं। हालांकि, लगातार एक माह तक रोजा रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रमजान के इस पावन महीने में अगर आप भी रोजा रखने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए इस महीने में फिट रहने के बेस्ट टिप्स लेकर आए हैं।
रमजान के महीने में खुद को कैसे रखें फिट?
डाइट में करें बदलाव
रमजान के इस पावन महीने में रोजा का काफी महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी रोजा रखने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने डाइट में पहले से ही बदलाव करना शुरू कर दें। अभी रमजान शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं। इस दौरान आप इसको ट्राई कर सकते हैं।
खाने में लें हाइड्रेटिंग फूड्स
रमजान के महीने में रोजा के दौरान किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता है। वहीं, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनकी बॉडी तुरंत ही डीहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में आप इसकी भी तैयारी पहले कर सकते हैं। आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए घूंट-घूंट कर पानी पीएं। वहीं, सहरी में आप हाइड्रेटिंग फूड्स को भी शामिल कर सकते हैं।
खाने में शामिल करें पोषक तत्वों से भरपूर फूड
रमजान से पहले आप खाने में पोषक तत्वों से भरपूर फूड का सेवन करें। आप तले चीजों के सेवन करने से बचें। इसके बदले आप फल, सब्जियां और साबुत अनाज जैसे पोषक तत्वों का सेवन कर सकते हैं। सेहरी और इफ्तार के दौरान आपको संतुलित आहार लेना चाहिए। आप इस दौरान कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन वाले भोजन का सेवन कर सकते हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- बिना गन्ने घर पर ही बनाएं टेस्टी गन्ने का जूस, मार्केट जैसा आएगा स्वाद