“Raksha Bandhan 2019 Date in India: भाई-बहनों के बीच के बंधन को सबसे मजबूत माना जाता है और विशेष बंधन को चिह्नित करने के लिए हर साल रक्षा बंधन या राखी मनाई जाती है। इस त्योहार के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और बदले में भाई उनकी जीवनभर रक्षा करने का वादा करते हैं। इस साल रक्षा-बंधन का त्योहार 15 अगस्त को पूरे देशभर में धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस दिन गुरूवार पड़ा है।
राखी बांधने का एक शुभ समय होता है और इसी बीच बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। ऐसा कहा जाता है कि राखी बांधते वक्त भद्रा का खास ध्यान रखा जाता है क्योंकि भद्रा में राखी बांधने से बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ज्यादातर लोग राखी बांधने के सही समय पर ध्यान देते हैं। आपको बता दें कि इस साल राखी बांधने का समय बहुत लंबा है। इस साल बहने सुबह 5:49 बजे से लेकर शाम के 6:01 मिनट तक राखी बांध सकती हैं। पंचांग के अनुसार यह समय बेहद शुभ है।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार 19 साल के बाद 15 अगस्त के दिन रक्षा बंधन का त्योहार पड़ रहा है। इस दिन पूर्णिमा भी पड़ रहा है। शाम 4:20 तक पूर्णिमा का की तिथि है। सौभाग्य और शोभन योग के कारण इस बार राखी का पर्व खास संयोग लेकर आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दिन यजुर्वेदीय ब्राह्मणों का उपाकर्म भी होगा। इस दिन गायत्री जयंती और लव-कुश जयंती भी है। इस बार भद्रा नहीं होने के कारण इस दिन को रक्षाबंधन के लिए शुभ माना जा रहा है।
रक्षा बंधन का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। वह पूरे दिल से इस त्योहार का इंतजार करते हैं और बहुत धूम-धाम से मनाते हैं। इस दिन बहने भाईयों को रक्षा-बंधन बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को प्यारे-प्यारे गिफ्ट्स देकर सरप्राइज करते हैं।
