रोटी हम भारतीयों के खाने की थाली का अहम हिस्सा है। नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक, दिन के हर मील में हम रोटी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार रोटी बच भी जाती है। खासकर डिनर के समय लोग कम खाना खाते हैं, जिसके चलते कई बार रात की रोटी बच जाती है। अब, अधिकतर लोग इन रोटियों को फैंकने पर मजबूर हो जाते हैं।

अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो फैंकने की बजाय रात की बची इन रोटी या पराठों से आप सुबह अपने लिए हेल्दी और बेहद टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकते हैं। आप इनसे नाश्ते में पराठा चुरी बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खास रेसिपी शेयर की है। आइए जानते हैं इस बेहद आसान रेसिपी से सुबह कम समय में टेस्टी नाश्ता कैसे बनाया जा सकता है-

तैयार कर लें ये सामग्री

  • पराठा चुरी बनाने के लिए आपको रात के बचे पराठे या रोटी,
    घी
    जीरा
    काली मिर्च
    लाल मिर्च पाउडर
    हींग
    थोड़ी चीनी
    स्वादानुसार नमक और
    ताजे कटे हरे धनिये की जरूरत होगी।

किस तरह बनाएं पराठा चुरी?

  • इसके लिए सबसे पहले रोटी पर हल्का घी लगाकर उसे पराठे की तरह सेक लें। वहीं, अगर आपके पास पराठा है, तो उसे तवे पर कड़क सेक लें।
  • इसके बाद कड़क पराठे को हाथों की मदद से मसलते हुए छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  • अब, एक पैन में घी गर्म करें।
  • घी में जीरा, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर अच्छी तरह भून लें।
  • सभी मसाले भुन जाने के बाद पैन में पराठों का चुरा डालें।
  • इसके बाद पैन में एक चम्मच चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह चला लें।
  • अब, पैन में ताजा कटा हरा धनिया डालकर चला लें।
  • इतना करते ही आपका स्वाद में लाजवाब पराठा चुरी बनकर तैयार हो जाएगा। आप नाश्ते में इसे खा सकते हैं।

यहां देखें वीडियो-