Allu Arjun Diet Plan Hindi: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और पुष्पा 2 (Pushpa 2) के अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय तो हैं ही, लेकिन वह अपने फिटनेस को लेकर भी अपने चाहने वालों के बीच बेहद पॉपुलर हैं।
अल्लू अर्जुन कैसे रहते हैं फिट?
17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई पुष्पा (Pushpa) और उसके करीब तीन साल बाद यानी 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई पुष्पा-2 (Pushpa 2) के बाद साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग बढ़ी है। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपने फिट रहने के राज के बारे में खुलासा किया है।
अल्लू अर्जुन नाश्ते में क्या खाते हैं?
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने बताया कि उन्होंने पुष्पा-2 के लिए कुछ विशेष तरह की डाइट का पालन नहीं किया। उन्होंने आगे बताया कि उनका नाश्ता हर रोज करीब-करीब एक जैसा ही होता है। हालांकि, दोपहर का भोजन और रात का खाना अलग-अलग होता है। वह नाश्ते में आम तौर पर अंडा खाते हैं।
अल्लू अर्जुन की कैसी रहती है दिनचर्या?
अल्लू अर्जुन ने अपनी दिनचर्या को लेकर भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि मैं दिन की शुरुआत दौड़ने के साथ करता हूं। मैं सबसे पहले खाली पेट करीब 45 मिनट से एक घंटे तक दौड़ता हूं। उन्होंने आगे बताया कि एनर्जेटिक रहने के बाद वह सप्ताह में सात दिन एक्सरसाइज करते हैं और आलसी महसूस करने पर एक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन व्यायाम करते हैं। अल्लू अर्जुन के मुताबिक, एक अच्छे शरीर से ज्यादा एक स्वस्थ जीवन जीना जरूरी है।
अंडा खाने के क्या हैं फायदे
अंडा खाना स्वास्थ्य के लिए काफी बेहतर होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ ओवरऑल हेल्थ को बेहतर करता है। अंडे में मौजूद ओमेगा-3 दिल के लिए फायदेमंद होता है।
अगर आप Merry Christmas पर बच्चों को गिफ्ट देना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं।
