देश के साथ-साथ विदेशों में भी धूम मचाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, उतना ही वह अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका की अदाओं के साथ-साथ लोग उनके फैशन सेंस के भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी स्टालिश तस्वीरें फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आ जाती हैं। बता दें, फिल्म इंडस्ट्री की डीवा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द मेट्रिक्स 4’ में नजर आएंगी।
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। बेलन सियागा (Balen Ciaga) द्वारा डिजाइन किया गया यह आउटफिट किसी सुपरहीरो के ड्रेस की तरह लग रहा है। वन शोल्डर ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप, खुले बाल और लाल लिपस्टिक उन पर काफी फब रही है।
प्रियंका चोपड़ा इस फोटो में ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, साथ ही उन्होंने एक ऊंगली पर बास्केटबॉल ले रखी है। प्रियंका चोपड़ा ने यह फोटोशूट वोग मैग्जीन के लिए करवाया था। YSL के Anthony Vaccarello द्वारा डिजाइन किए गए इस आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने Jimmy Choo के हील्स पहने हुए हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके मेसी बाल खूबसूरत में चार-चांद लगा रहे हैं। एक्ट्रेस के इस आउटफिट की स्टालिश sarah gore reeves हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही एक्ट्रेस प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में प्रियंका ने लंदन में खत्म की है। इसके अलावा वह ‘द मेट्रिक्स 4’ में भी नजर आएंगी। हालांकि, इस फिल्म में उनके रोल को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ‘द व्हाइट टाइगर’ फिल्म में नजर आईं थीं।
इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म 13 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैन्स का काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला था।

