Premanand Ji Maharaj Sucess Tips: रात में कई लोग समय से नहीं सोते हैं, जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो घंटो सोते हैं, जिसके कारण वह अपने काम को समय से पूरा नहीं कर पाते हैं। वहीं, समय से काम जब पूरा नहीं होता है तो वह अन्य लोगों से पीछे हो जाते हैं और लगातार पिछड़ने के कारण वह अपने लक्ष्य से काफी दूर हो जाते हैं।
लक्ष्य को कैसे करें हासिल?
वहीं, वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज ने हाल ही में बताया है कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लोगों को क्या करना चाहिए। उन्होंने इसके लिए चार सूत्र भी बताएं हैं, जिसको फॉलो कर कोई भी मनुष्य किसी भी तरह के लक्ष्य को आसानी से पूरा कर सकता है। इसके लिए उन्होंने यह भी कहा है कि उनके बताए गए इस बात को फॉलो करने से सब कुछ आसानी से हासिल भी हो सकता है।
कितने घंटे सोना चाहिए?
प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक, पहला नियम है ब्रह्मचर्य, दूसरा है कम खाना, तीसरा कम बोलना और चौथी बात कम सोना है। उनके मुताबिक, किसी भी आदमी को जो अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र है उसको कम खाना चाहिए। वहीं, बोलने को लेकर उन्होंने बताया कि किसी भी आदमी से आप जब भी बोलें सावधानी से बात करें और मीठी बात बोलें।
सोने का क्या है सही समय?
प्रेमानंद जी महाराज ने आगे बताया कि मेहनत करने वाले किसी भी व्यक्ति को छह घंटा से अधिक नहीं सोना चाहिए। उन्होंने सोने की टाइमिंग को लेकर आगे बताया कि सोने का आइडियल टाइम रात 10 बजे है। अगर आप रात 10 बजे सोते हैं तो आप आराम से सुबह चार बजे यानी ब्रह्म मुहूर्त में आप आसानी से जग जाएंगे। आगे पढ़िएः तुरंत थकान कैसे दूर करें?