Pregnancy Diet Tips: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने साथ गर्भ में पल रहे है शिशु का भी ध्यान रखना पड़ता है। इसी वजह से इस समय में महिलाओं की अपनी सेहत के प्रति जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में शरीर को अतिरिक्त पोषक तत्वों, विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अलग-अलग खाद्य पदार्थों को खाने की इच्छा होती है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है कि गर्भवती महिलाएं क्या खा रही हैं। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ इन महिलाओं को कुछ खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने की भी सलाह देते हैं। आइए जानते हैं उन फलों के बारे में जो गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं –
कच्चा पपीता: गर्भावस्था के दौरान कच्चा पपीता खाना नुकसानदेह हो सकता है। प्रेग्नेंसी में कच्चा पपीता खाना जल्दी प्रसव की संभावना को बढ़ा देता है। इसके अलावा, पपीता के सेवन से मिसकैरेज का खतरा भी बना रहता है। इसमें मौजूद तत्व पपाइन गर्भावस्था के दूसरे व तीसरी तिमाही में खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं पके हुए पपीते कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कब्ज आदि को दूर करने में काफी लाभकारी होते हैं।
अनानास: गर्भावस्था के दौरान ज्यादा मात्रा में अनानास का सेवन भी हानिकारक हो सकता है। इसलिए डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को कम या फिर बिल्कुल भी अनानास न खाने की सलाह दी जाती है। इस फल में ब्रोमेलिन तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो स्त्री के शरीर का अंग सर्विक्स को मुलायम कर देता है। इस कारण समय से पहले प्रसव का खतरा बन सकता है। पहली तिमाही में तो इससे पूरी तरह परहेज करना चाहिए। इसके बाद डॉक्टर्स से सलाह लेकर आप इसका सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं।
अंगूर: कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भावस्था के दौरान अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए। पैदावार के दौरान ही अंगूर में कई लोग पेस्टिसाइड्स छिड़क देते हैं ताकि उन्हें कीड़े न खाएं। पर गर्भवती महिलाओं के लिए इन अंगूरों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, अंगूर में रसवराटॉल नामक तत्व की अधिकता होती है। ये गर्भवती महिलाओं के शरीर में टॉक्सिक पदार्थों को बढ़ाने का काम करती है।
हालांकि, अंगूर खाने से विटामिन-ए और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व शरीर को प्राप्त होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करना चाहिए या नहीं, इसको लेकर डॉक्टर से जरूर बात करें।

