Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी के वक्त महिलाओं को अलग-अलग चीजें खाने का मन करता है। लेकिन उन्हें बहुत ही सोच समझकर अपने खाने का चयन करना चाहिए। ऐसी कई चीजें हैं जो खानी नहीं चाहिए और कुछ ऐसी चीजें हैं जो प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें प्रोटीन सबसे अधिक जरूरी है।

डॉ. मनन वोरा, स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ और आर्थोपेडिक सर्जन के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान प्रोटीन (Protein benefits) बेहद जरूरी होता है। प्रोटीन एक तरह का अमीनो एसिड कहा जाता है, जो शरीर में अनगिनत भूमिका निभाते हैं। प्रोटीन हमारी मांसपेशियों, त्वचा और हड्डियों की संरचना से लेकर शरीर में विकास के लिए महत्वपूर्ण हार्मोन का उत्पादन करने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने से बच्चे के विकास में भी मदद होती है। क्योंकि सामान्य कोशिका वृद्धि और कार्य के लिए अमीनो एसिड की आवश्यकता होती है।

अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करने से भ्रूण के विकास में आने वाली परेशानी और प्रसव में आने वाली परेशानियों का खतरा भी कम हो सकता है। अधिकांश गर्भवती महिलाओं को अपनी न्यूनतम जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिदिन लगभग 70 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। ध्यान रखें कि आपको इससे अधिक की आवश्यकता हो सकती है क्योंकि प्रोटीन की आवश्यकता वजन और गतिविधि के स्तर के आधार पर अलग होती है।”

प्रेग्नेंट महिलाओं को इन चीजों का सेवन करना चाहिए

फलियों और सोयाबीन का सेवन
फलियां विटामिन, खनिज और प्रोटीन के लिए बेहतर सोर्स है। प्रेग्नेंसी के दौरान इन सभी की जिनकी आपके शरीर को गर्भावस्था के दौरान जरूरत होती है। फलियां फाइबर से भी भरपूर होती हैं,जो कब्ज और बवासीर जैसी गर्भावस्था की कुछ सामान्य समस्याओं को रोकने में मदद कर सकती हैं। इसमें बीन्स, मटर, सोयाबीन, मूंगफली और दाल शामिल हैं।

लीन मीट का करें सेवन
प्रेग्नेंसी के दौरान लीन मांस जैसे बीफ,टर्की, बत्तख, मछली आदि का सेवन प्रेग्नेंट महिला और बच्चे के विकास के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद होता है। इनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है।

साबुत अनाज
गर्भावस्था के दौरान, आहार में साबुत अनाज का होना जरूरी है। साबुत अनाज आपको और आपके बच्चे को फिट और मजबूत रखता है। साबुत अनाज में फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है,जो आपके शरीर में नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। साबुत अनाज में दो प्रकार के फाइबर की अच्छी मात्रा होती है – घुलनशील और अघुलनशील, दोनों ही गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं। प्रेग्नेंसी में क्विनोआ, ब्राउन ब्रेड, ओट्स खाना फायदेमंद होता है।

प्रोटीन पाउडर
प्रोटीन पाउडर सोया,चावल, मटर जैसी चीजों का पाउडर बनाकर उसका सेवन फायदेमंद होता है। इसे अंडे और दूध जैसे पशु-आधारित उत्पादों से भी बनाया जा सकता है। प्रोटीन पाउडर के एक स्कूप में 10 से 30 ग्राम प्रोटीन होता है। जिन गर्भवती महिलाओं के शरीर में प्रोटीन की कमी होती है, वो इस पाउडर का सेवन कर सकती हैं।