किसी भी महिला के लिए मां बनना जीवन के सबसे खूबसूरत अनुभव में से एक होता है। किसी को यह अनुभव शादी होने के बाद पहले ही साल में मिल जाता है, तो किसी को शादी के 4-5 साल बाद मिलता है। आजकल बहुत से ऐसे कारण हैं जिसके चलते महिलाएं 30 साल की उम्र के बाद ही मां बनने का फैसला करती हैं। किसी महिला के लिए गर्भधारण के लिए सही समय पर संबंध बनाना बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ लोग वित्तीय समस्या या फिर करियर बनाने में समय लगने के कारण या अपनी सुविधा, उम्र, जरूरत को ध्यान में रखते हुए फैमिली प्लानिंग करते हैं।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in करें

आम महिलाओं की ही तरह बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज भी अपने मदरहुड को खूब इंजॉय करती हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जो बेहद यंग शादी की और वे तुरंत छोटी सी उम्र में मां भी बन गयी। ऐसी ही कुछ बॉलीवुड के बारे में जानते हैं जो कम उम्र में मां बनीं, साथ ही कम उम्र में मां बनने के फायदे क्या हैं।

डिंपल कपाड़िया: अक्षय कुमार की सासू मां एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने ट्विंकल को 17 वर्ष की उम्र में ही जन्म दिया था। दरअसल, 20 के बाद की उम्र को प्रेग्नेंसी के लिए बेस्ट माना गया है। इसमें आप जल्दी कंसीव कर सकती हैं। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ होती हैं।

भाग्य श्री: ‘मैंने प्यार किया’ सुपर हिट फिल्म की हीरोइन भाग्यश्री ने 22 वर्ष की उम्र में ही बेटे अभिमन्यु दसानी को जन्म दिया था। अधिकतर डॉक्टर का कहना है कि ये उम्र प्रेग्नेंसी के लिए परफेक्ट एज है। 20 से 25 की उम्र में प्रेग्नेंसी में रिस्क, जटिलताएं नहीं आती हैं।

मीरा राजपूत: एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की शादी शाहिद से वर्ष 2015 में हुई थी। जब मीरा की उम्र सिर्फ 21 वर्ष की थी, तब ही उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। आज मीरा और शाहिद की शादी के 6 साल हो गए हैं। 20 से 25 की उम्र में फर्टिलिटी क्षमता बहुत अधिक होती है। गर्भपात होने का खतरा भी कम होता है और शिशु का विकास भी सही से होता है।

नीतू सिंह: स्वर्गीय ऋषि कपूर से एक्ट्रेस नीतू सिंह ने 22 वर्ष की उम्र में विवाह किया था और उसी साल उन्होंने रिद्धिमा कपूर को जन्म दिया था। रणबीर कपूर भी इनके ही बेटे हैं। इनके अलावा काजोल, ट्विंकल, जेनीलिया भी कम उम्र में मां बनने का सुख प्राप्त कर लिया था।

कोलकाता की नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर की कंसल्टेंट डॉ अनिंदिता सिंह का कहना है कि 35 वर्ष के बाद गर्भवती (Pregnancy) होने से प्रजनन दर को प्रभावित करने वाली कई समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कि इस उम्र में आपके गर्भवती होने की संभावना थोड़ी कम होती है। इसके साथ ही प्रजनन दर में गिरावट के साथ गर्भपात की दर भी निरंतर बढ़ती जाती है। गर्भावस्था (Pregnancy) की कुछ जटिलताएं जैसे प्लेसेंटा प्रीविया, अस्थानिक गर्भावस्था (एक्टोपिक प्रेगनेंसी) और समय से पहले प्रसव, डाउंस सिंड्रोम आदि बढ़ सकती हैं।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा प्रेग्‍नेंसी समाचार (Pregnancyinhindi News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 18-12-2021 at 16:43 IST