जो महिलाएं पहली बार मां बनती हैं उन्हें एक अलग ही खुशी मिलती है जो उनके अलावा कोई और नहीं समझ सकता है। लेकिन जो महिलाएं पहली बार मां बनने वाली होती हैं उन्हें बहुत सी बातों की जानकारी नहीं होती है और इस वजह से उन्हें कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है। नवजात शिशु के आने से परिवार में खुशी का मौहल होता है। लेकिन बच्चे को संभालते वक्त आपको अतिरिक्त सावधान रहने की जरुरत होती है, वरना उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जो महिलाएं पहली बार मां बनती हैं उन्हें कई बातों की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में कुछ टिप्स हैं जो पहली बार बनीं महिलाओं के काम आ सकते हैं।

शिशु को किस ना करें:
नवजात शिशु का शरीर बहुत संवेदनशील होता है और उन्हें इंफेक्शन होने की संभावनाएं अधिक होती है। इसलिए उन्हें बीमारियों से बचाने के लिए दूसरों को किस ना करने दें। इससे फैलने वाले संक्रमण का खतरा हो सकता है और बच्चे को परेशानी हो सकती है।

हमेशा हाथ धोएं:
हमारे हाथ कई संक्रमित चीजों के संपर्क में आते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आप जब भी बच्चे को उठाएं या उन्हें छुएं, इससे पहले अपने हाथों को ठीक से धो लें।

6 महिने तक शिशु को स्तनपान कराएं:
मां का दूध बच्चे के लिए पोषण का एकमात्र स्रोत होता है। बच्चे को पोषक तत्वों का उचित सेवन कराने के लिए मां को कम से कम 6 महीने तक बच्चे को स्तनपान कराना चाहिए। यह बच्चे की प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और उन्हें बीमारियों से बचाता है।

बच्चे के कपड़ों को अलग धोएं:
सुनिश्चित करें कि आप बच्चे के कपड़ों को बाकी के कपड़ों के साथ नहीं धोएं। उन्हें सुरक्षित और संक्रमण से दूर रखने के लिए बच्चे के कपड़ों को अलग धोना चाहिए।