प्रेग्नेंसी के बाद कई महिलाओं को वजन बढ़ने की शिकायत होती है। बढ़ती वजन ना सिर्फ शरीर के आकार को बिगाड़ती है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बनती है। प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में कई प्रकार के बदलाव आते हैं जिसके कारण वजन बढ़ना स्वभाविक होता है। दीपिका सिंह भी इस परेशानी का शिकार बनीं थी, लेकिन बेहद बेहतरीन तरीके से उन्होंने अपने वजन को कम किया और अपने शरीर को एक-बार फिर सही आकार देने में सक्षम रहीं। यदि आप भी दीपिका सिंह जैसा दिखना चाहती हैं तो उनके बताए टिप्स का सही तरीके से पालन करें। इन टिप्स की मदद से आप भी प्रेग्नेंसी के बाद अपना वजन कम कर सकती हैं।
योगा करना
वजन कम करने के लिए योगा एक बेहतरीन उपाय होता है। प्रेग्नेंसी के पहले और बाद महिलाओं को अपना ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए बहुत से ऐसे योगासन होते हैं जो एक महिला प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने के लिए कर सकती है। इन योगासन की मदद से उनके शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट भी बर्न हो जाता है।
सप्लीमेंट्स नहीं लेना
दीपिका बताती हैं कि उन्होंने वजन कम करने के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं किया। सिर्फ विटामिन कैप्सूल्स का सेवन करती थी। ये स्वास्थ्य को किसी प्रकार का कोआ नुकसान नहीं पहुंचाता है।
समय पर खाना
वजन कम करने के लिए समय पर खाना जरूरी होता है। दीपिका सिंह का कहना कि वह 7 बजे तक डिनर कर लेती है और समय पर सो जाती हैं। सुबह का नाश्ता भी समय पर करती हैं क्योंकि वजन कम करने के दौरान ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी होता है।
एक्सरसाइज
वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है। यदि आपके पास जिम जानें का समय नहीं है तो आप घर पर ही एक्सरसाइज कर सकती हैं। या फिर आप रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जा सकती हैं। ये वजन कम करने के साथ-साथ शरीर को भी स्वस्थ और फिट रखता है।