Pongal Rangoli Designs 2025 (पोंगल रंगोली डिजाइन): पोंगल दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। खासकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में इस पर्व को खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दरअसल, ये फसल कटाई और संपन्नता के प्रतीक का उत्सव होता है। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत तमिल महीने की पहली तारीख से होती है। इस साल ये खास तारीख 14 जनवरी को पड़ रही है। यानी साल 2025 में पोंगल (Pongal 2025 Date) 14 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक मनाया जाएगा।

इस तरह मनाया जाता है पोंगल

जैसा कि ऊपर जिक्र किया गया है, पोंगल 4 दिनों का पर्व है। ये 4 दिन इस प्रकार हैं-

भोगी पांडिगई (Bhogi Pandigai)

पोंगल के पहले दिन को भोगी पांडिगई कहते हैं। इस दिन इंद्र देव की पूजा की जाती है, लोग घर की साफ-सफाई कर सुंदर सजाते हैं और घर के अंदर मौजूद बेकार पुराने सामान को निकालकर अलाव जलाते हैं।

थाई पोंगल (Thai Pongal)

पोंगल के दूसरे दिन को थाई पोंगल कहा जाता है और ये दिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है, लोग खेतों में जाकर अच्छी फसल की कामना करते हुए सूर्यदेव को भोग चढ़ाते हैं और कई पारंपरिक पकवान बनाते हैं।

मट्टू पोंगल (Mattu Pongal)

पोंगल के तीसरे दिन को मट्टू पोंगल कहते हैं। इस दिन मवेशियों की पूजा और सेवा की जाती है क्योंकि फसल को जोतने में इनका अहम योगदान होता है।

कन्या पोंगल (Kanaya Pongal)

पोंगल के चौथे और अंतिम दिन को कन्या पोंगल कहा जाता है। इस दिन सूर्यदेव को गन्ने, दूध, चावल, घी आदि चीजों से पकवान बनाकर भोग लगाया जाता है।

अब, पोंगल के इन चारों दिन में रंगोली बनाने की भी परंपरा है। ऐसे में यहां हम आपके लिए ट्रेडिशनल पोंगल रंगोली के कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं। आप इन डिजाइन की मदद से अपने घर के आंगन को सजा सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

अलाव वाली रंगोली

(P.C- @vannam_rangoli/Instagram)

पोंगल के पहले दिन आप घर की साफ-सफाई कर आंगन में इस तरह की अलाव वाली रंगोली बना सकते हैं।

दूसरे दिन बनाएं ये रंगोली

(P.C- @kolam.sindhuryaarulalan/Instagram)

थाई पोंगल के दिन आप इस तरह की खूबसूरत रंगोली से अपने घर के आंगन को सजा सकते हैं। ये रंगोली डिजाइन हर किसी को खूब पसंद आने वाले हैं।

मट्टू पोंगल के लिए बेस्ट है ये रंगोली डिजाइन

(P.C- @vannam_rangoli/Instagram)

मट्टू पोंगल के दिन आप इस तरह के मवेशियों वाले रंगोली डिजाइन से अपने घर को सजा सकते हैं। ये रंगोली दिखने में जितनी खूबसूरत है, इसे बनाना भी उतना ही आसान होने वाला है।

कन्या पोंगल पर बनाएं ऐसी रंगोली

(P.C- @kolam.sindhuryaarulalan/Instagram)
(P.C- @kuldipsinh_art/Instagram)

इन सब से अलग कन्या पोंगल पर आप इस तरह की रंगोली बनाकर अपने घर को सुंदर सजा सकते हैं।

उम्मीद है रंगोली के ये डिजाइन आपको पसंद आए होंगे। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Makar Sankranti Rangoli Designs: मकर संक्रांति पर घर और बालकनी में बनाएं पतंगो वाली रंगोली, यहां से देखें बेस्ट डिजाइन