आज के समय में लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगे हैं। इससे उनकी खूबसूरती काफी प्रभावित होती है। दरअसल, बालों का सफेद होना खराब जीवनशैली, मानसिक तनाव, प्रदूषण और पोषण की कमी के कारण होता है।

वहीं, बालों को काला करने के लिए कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। हालांकि, कुछ घरेलू उपायों से भी बालों को काला किया जा सकता है। इसके लिए आप अनार के छिलकों का उपयोग कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप सफेद बालों को नेचुरली काला कर सकते हैं।

अनार के छिलके से कैसे बनाएं हेयर डाई?

अनार के छिलके से हेयर डाई बनाने के लिए सबसे पहले एक कप अनार के छिलके लें। अब इन्हें तवे पर अच्छे से भून लें। कुछ समय बाद ये हल्के काले हो जाएंगे। अब इसमें कलौंजी के दाने डालें और लगभग दो मिनट तक अच्छे से भूनें।

अनार से बनाएं पाउडर

अब इस मिश्रण को मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें। फिर इसे एक बाउल में निकालें और इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर और एक छोटा कप सरसों का तेल डालें। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इस तरह आपका नेचुरल हेयर डाई तैयार है।

आप इसे अपने बालों में लगा सकते हैं। मिश्रण लगाने के बाद इसे एक घंटे तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस तरह आपके बाल नेचुरली डाई हो जाएंगे।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।