Gardening Tips: अपने घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई लगो घर के अंदर गमले में ही फूल के पौधे लगाते हैं। ये पौधे काफी रंग-बिरंगे होते हैं, जो देखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जो आपने घर की बालकनी में पौधे लगाते हैं। अगर आपको भी बागवानी का शौक है और आप घर के बाहर कोई पौधा नहीं लगा पा रहे हैं तो आप अपने घर की बालकनी में ही कुछ पौधों को आसानी से लगा सकते हैं। इन फूलों के पौधों से काफी अच्छी सुगंध भी आती है, जो घर के वातावरण को काफी खुशनुमा भी करती है।

गेंदा का फूल

आप अपने घर की बालकनी में गेंदे के फूल का पौधा लगा सकते हैं। इसको गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है। गेंदा का फूल अपने रंग और शानदार खुशबू के लिए जाना जाता है। गेंदे के फूल को आप पूजा-पाठ या फिर सजावट के रूप में भी आसानी से उपयोग कर सकते हैं। गेंदे के फूल के पौधे आपकी बालकनी की शोभा में चार चांद लगा देंगे।

गुड़हल का पौधा

गुड़हल के पौधे को आप अपने घर की बालकनी में भी आसानी से लगा सकते हैं। इस पौधे को लगाने में किसी भी तरह की अतिरिक्त मेहनत की जरूरत नहीं होती है। गुड़हल के फूल न सिर्फ खूबसूरत दिखते हैं, बल्कि यह स्किन और बालों के लिए औषधि का काम करते हैं।

गंधराज का पौधा

गंधराज के पौधे को भीनी-भीनी खुशबू और खूबसूरत सफेद फूलों के लिए जाना जाता है। इसकी खुशबू मनमोहक और सुगंधित होती है। आप इसको अपनी बालकनी में भी आसानी से लगा सकते हैं। इसके पौधे को न ही अधिक धूप की जरूरत होती है और न ही अधिक छांव की। हालांकि, सुबह की हल्की धूप इसके लिए काफी बेहतर होता है।

गुलदाउदी का पौधा

गुलदाउदी के पौधे को सजावटी पौधा के रूप में भी जाना जाता है। इसके पौधे को अधिक देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। इसको आप आसानी से गमले में उगा सकते हैं और अपने घर की बालकनी में रख सकते हैं।  

गुलाब

गुलाब के फूलों का राजा कहा जाता है। यह हर किसी का पसंदीदा फूल होता है। यह सबसे लोकप्रिय फूलों में शामिल है। इसको घर के बाहर और अंदर दोनों जगहों पर आसानी से लगाया जा सकता है इसकी सुगंध काफी अच्छी होती है। आप इसको अपने घर की बालकनी में भी आसानी से लगा सकते हैं। वहीं, जब इसके पौधे से फूल आने लगे तब आप गुलाब की पंखुड़ियों को आप कई हेल्थ बेनिफिट के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। आगे पढ़िएः शाम के समय नाश्ते में बनाएं हेल्दी मखाना चाट,