Garhmukteshwar: कई बार हम समय की कमी की वजह से घूमने नहीं जा पाते। तो कई बार हमें भीड़-भाड़ वाली जगहों पर घूमने का दिल नहीं करता। ऐसे में गढ़मुक्तेश्वर आपके लिए परफेक्ट प्लेस है। यहां आपको बहुत ज्यादा भीड़ भी नहीं मिलेगी और न ही यहां जाने में आपको ज्यादा समय लगेगा। सिर्फ 1 दिन में आप दिल्ली से यहां जाकर घूमकर आ सकते हैं। आइए, जानते हैं इस जगह पर क्या है खास और दिल्ली से यहां कैसे पहुंचे। साथ ही ये जगह क्यों फेमस है।
गढ़ मुक्तेश्वर क्यों प्रसिद्ध है?
गढ़ मुक्तेश्वर यहां के एक प्रसिद्ध शिव मंदिर की वजह से फेमस है। माना जाता है कि यहां भगवान शिव के गणों को पिशाच योनि से मुक्ति मिली थी। साथ ही यहां कि एक कहानी ये भी है यहीं वो जगह है जहां पांडव और कौरवों का पिंडदान हुआ था। यहां गंगा नदी है जहां हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेला लगता है। इसके अलावा आपको यहां कई खास चीजें और फिर मिल सकती हैं। जैसे कि
-सरकंडों से बने फर्नीचर और क्रिएटिव चीजें
-गंगा नदी की खूबसूरत शाम
-प्राचीन शिव मंदिर
-पहाड़ों से ढलती शाम
-बोटिंग
-आस-पास के इलाकों में घूमना
गढ़ मुक्तेश्वर कैसे पहुंचे?
गढ़ मुक्तेश्वर दिल्ली से मात्र 119.2 km दूर ही है। यहां पहुंचने में आपको 2 घंटे 16 मिनट लग सकते हैं। ये सीधे NH9 पर है। आप सुबह निकलें और मात्र 2 घंटे में यहां पहुंचे। इसके बाद यहां दिनभर घूमें और फिर इसके बाद शाम तक वापिस आ जाएं। कम समय घूमने के लिए ये जगह बिलकुल परफेक्ट है। आप यहां बाय रोड भी जा सकते हैं। आप अपनी कार और बाइक से भी यहां जा सकते हैं। इतना ही नहीं आप यहां ट्रेन से भी जा सकते हैं जिसमें कि आपको इतना ही समय लगेगा।
तो इस वीकेंड अगर आप घर बैठे बोर नहीं होना चाहते तो इस जगह का चुनाव करें और यहां एक बार घूमकर आएं। आप यहां परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा आप बस यहां दो दिन की ट्रिप प्लान करके भी यहां जा सकते हैं।
