गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर नहीं पड़ता है। इससे जानवर भी काफी परेशान हो जाते हैं। लोग अपने घरों में कुत्ता, बिल्ली जैसे कई जानवरों को अपने घर में पालते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में पालतू जानवरों का अच्छे से ख्याल करना बहुत जरूरी होता है।

कुछ लोग तो अपने घरों में कुत्तों के अलावा बिल्ली, मछली और कई तरह की पक्षियों को भी पालते हैं। ऐसे में अगर आपने भी घर पर कुत्तों के साथ-साथ इन जानवरों को पाल रखा है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको गर्मी के मौसम में पालतू जानवरों को हीट स्ट्रोक से बचाने के उपाय के बारे में बताएंगे।  

पालतू जानवरों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं?

पालतू जानवरों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए आप उन्हें हमेशा छांव और ठंडी जगह पर रखें। कई लोग कुत्तों को बाहर घुमाने लेकर जाते हैं। ऐसे में आप दोपहर के समय बाहर न ले जाएं। उन्हें घर के अंदर या किसी छायादार, ठंडी जगह पर रखें।

समय-समय पर पानी पिलाएं

गर्मी के मौसम में कुत्तों सहित अन्य पालतू जानवरों को समय-समय पर पानी पिलाते रहे। आप उनके पास ही साफ और ठंडा पानी रख सकते हैं। आप पानी में बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। इसके अलावा आप ठंडे पानी से गीला तौलिया उनके शरीर पर फेर सकते हैं। इससे उनकी बॉडी ठंड रहेगी।

भोजन का रखें ध्यान

गर्मी के मौसम में सही भोजन का ख्याल रखें। दरअसल, गर्मी के मौसम में कुत्तों का पाचन काफी स्लो हो जाता है। इसके लिए आप उन्हें सोच समझकर ही खाना खिलाएं। आप खाने में बॉडी को हाइड्रेट रखने वाले चीजों को शामिल कर सकते हैं।

हीट स्ट्रोक के लक्षण को पहचानें

गर्मी के मौसम में कई बार कुत्तों सहित अन्य पालतू जानवरों को लू लग जाती है। ऐसे में अगर आपका कुत्ता हांफ रहा हो या फिर सुस्त हो और उल्टी कर रहा हो तो यह हीट स्ट्रोक का लक्ष्ण हो सकता है। ऐसे में आप अपने कुत्तों को तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं और पशु-चिकित्सक से दिखाए। आगे पढ़िएः गट हेल्‍थ के लिए अमृत है चावल कांजी, इन 2 चीजों से करें तैयार; पेट की गर्मी भी होगी शांत