जैसा कि हम सभी को पता है कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के एक बेहतरीन एक्टर हैं। बॉलीवुड के बाकी सेलिब्रिटी जैसे ही कार्तिक आर्यन(Kartik Aryan) भी फिटनेस फ्रीक हैं। अपनी वर्कआउट वीडियोज(Workout Videos) वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर शेयर करते रहते हैं। कार्तिक अपनी लीन बॉडी के लिए बेहद मेहनत करते हैं। कई लोगों को ऐसा भी लगता होगा कि कार्तिक फिट रहने के लिए चिकन या मीट खाते होंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बता दें कि कार्तिक कार्यन प्योर वेजिटेरियन हैं। जैसा कि हमें पता है कार्तिक आर्यन की फिल्म पति, पत्नि और वो(Pati, Patni aur Woh) रिलीज होने वाली है। इस खास मौके पर जानते हैं चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए क्या करते हैं।
कार्तिक आर्यन वर्कआउट और डाइट रूटीन- health-yogi वेबसाइट के आर्टिकल में कार्तिक आर्यन की फिटनेस के बारे में बताया है कि आखिर वह क्या खाते हैं और कौन सा एक्सरसाइज करते हैं। वह आमतौर पर अपने पूरे शरीर पर केंद्रित करते हैं। और मुख्य रूप से वजन और निलंबन प्रशिक्षण पसंद करते हैं। लेकिन वेट ट्रेनिंग के साथ, वह कार्यात्मक फिटनेस वर्कआउट भी करते हैं। कंधे की मजबूती के लिए वह पावर प्ले ट्रेनिंग एक्सरसाइज करते हैं। वह 20-25 मिनट के लिए कार्डियो भी करते हैं। कार्डियो के रुप में कार्तिक आमतौर पर साइकिल चलाना, दौड़ना या जॉगिंग पर निर्भर करते हैं। कार्तिक एब्डॉमिनल एक्सरसाइज करते हैं। कार्तिक रोजाना 200 पुश-अप्स करते हैं।
कार्तिक आर्यन दिन में चार से पांच बार एक से डेढ़ घंटे काम करते हैं। उनका वर्कआउट शेड्यूल आमतौर पर उनके काम के शेड्यूल पर निर्भर करता है। वह मुख्य रूप से शरीर की चपलता, संतुलन, लचीलापन और स्थिरता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
कार्तिक आर्यन रोजाना सुबह हल्का गुनगुना पानी पीते हैं और उसमें शहद और नींबू मिलाते हैं। यह शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करता है। बॉडी बनाने के लिए कार्तिक मीट, चिकन जैसे फूड्स नहीं खाते हैं क्योंकि वह प्योर वेजिटेरियन हैं। उन्हें प्रोटीन-रिच फूड्स खाना बेहद पसंद है। साथ ही वह ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं ताकि शरीर हाईड्रेटेड रहे। कार्तिक कॉफी और चाय पीने के बजाय ग्रीन-टी पीते हैं।
(और Lifestyle News पढ़ें)