Onion Oil Vs Garlic Oil: बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने बालों का सही से केयर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में बालों का केयर करने के लिए लोग मार्केट से महंगे प्रोडक्ट को खरीदते हैं और इसको लगाते हैं। हालांकि, कई ऐसे भी लोग हैं, जो बालों को मजबूत और बढ़ाने के लिए  प्याज का तेल या फिर लहसुन का तेल भी लगाते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बालों के लिए प्याज का तेल बेहतर होता है या फिर लहसुन का तेल।

प्याज या लहसुन का तेल बालों के लिए क्या है सबसे बेस्ट

प्याज और लहसुन का तेल दोनों बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। दोनों में कई तरह के प्राकृतिक गुण और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों में होने वाली समस्याओं को कम करते हैं और उसको स्वस्थ बनाते हैं। इन दोनों के उपयोग से बालों का झड़ना, डैंड्रफ और धीमी ग्रोथ जैसी कई समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।

बालों के लिए प्याज का तेल- Onion Oil For Hair

बालों में प्याज का तेल लगाने से झड़ने की समस्या कम हो जाती है। दरअसल, इसमें सल्फर की मात्रा काफी कम होती है। इसको लगाने से बाल मजबूत होता है और यह ग्रोथ को कम करता है। प्याज का तेल लगाने से नए-नए बाल जल्दी आने लगते हैं। वहीं, प्याज के तेल में कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ और खुजली को कम करता है। यह बालों को भी चमकदार बनाता है।

बालों में प्याज के तेल को कैसे करें उपयोग: How To Use Onion Oil For Hair?

बालों में प्याज का उपयोग करने के लिए आप सबसे पहले तेल को गर्म करें और इसमें प्याज को कुछ समय तक पकाएं। अब आप इस तेल से अपने स्कैल्प का 15 से 20 मिनट तक मसाज करें और इसके करीब दो घंटे के बाद किसी माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धूल लें। आप इसका उपयोग हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

बालों के लिए लहसुन का उपयोग: Garlic For Hair

आप बालों के लिए लहसुन के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें  मौजूद सेलेनियम और सल्फर बालों की जड़ों को मजबूत करता है और पोषण देता है। इसका उपयोग करने से स्कैल्प से डैंड्रफ साफ हो जाता है।

बालों में कैसे लगाएं लहसुन का तेल: How To Use Garlic For Hair

बालों में लहसुन का तेल लगाने के लिए आप सबसे पहले तेल में लहसुन को हल्का पकाएं और इसको अपने स्कैल्प पर हल्का मसाज करें। मसाज करने के बाद आप इसको करीब 50 मिनट तक छोड़ दें। अब आप इसको शैम्पू से धो लें। आगे पढ़िए- क्या है हेल्दी Relationship की पहचान?