Onam Pookalam Design 2025: दक्षिण भारत का प्रमुख लोकपर्व ओणम 5 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। इसे थिरु-ओणम या थिरुवोनम (Thiru-Onam or Thiruvonam, Onam) जैसे नामों से भी जाना जाता है। यह मलयालम भाषा से लिए गए थिरु शब्द से बना है जिसका अर्थ पवित्र होता है। िस दिन घरों को फूलों की रंगोली से सजाया जाता है। जिसमें पुक्कलम डिजाइन इस्तेमाल की जाती है। इस दिन आप भी घर-आगंल में फूलों की रंगोली बना सकते हैं।

ओणम के मौके पर आप घर में फूलों से इस तरह की सुंदर पुक्कलम डिजाइन बना सकते हैं। इसमें फूलों के चक्र के बीच में नदी की बहती नांव को दर्शाया गया है। जो दक्षिण भारत की प्राकृतिक सुंदरता को प्रर्दिशत करता है।

ओणम पर आप मोर की आकृति बना सकते हैं। फूलों से बनी यह रंगोली सभी का मन मोह लेगी। इसे सुंदर दिखाने के लिए आप आसपास दीपक भी रख सकते हैं।

पुक्कलम डिजाइन बनाने के लिए आप महिला की सुंदर रंगोली फूलों के जरिए बना सकते हैं। इसमें महिला हाथ में फूल लिए है। उसके वस्त्रों को फूलों से बनाया गया है। सजावट के लिए मोरपंख भी रखे गए हैं।