Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: अपना भविष्य जानने की इच्छा हर किसी को होती है। कोई ज्योतिष में विश्वास करता है तो कोई हाथ की लकीरों में, किसी को टेरो कार्ड्स पर विश्वास है तो किसी को न्यूमरोलॉजी पर। दरअसल नंबर्स आपकी लाइफ में बहुत महत्व रखते हैं। इन्हीं नंबर्स की गणना के सहारे जब आपके भविष्य का आंकलन किया जाता है तो इसे न्यूमरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं अगर न्यूमरोलॉजी नंबर 9 है आपका तो आपके बारे में क्या है पूरी कैलकुलेशन:

पर्सनैलिटी कैसी होती है (Personality of Numerology Number 9):

9 नंबर वाले मानवतावादी होते हैं। इस नंबर वाले लोग किसी ऐसे कारण या आंदोलन से आकर्षित होते हैं जिसका उद्देश्य बेहतर दुनिया बनाना होता है। ये लोग बेहद आदर्शवादी होते हैं। इनमें बड़ी करुणा होती है और एक अधिक मानवीय समाज बनाना है। इस नंबर वाले लोग गलत चीजों को सही करने की क्षमता रखते हैं। ये लोग चीजों के लिए त्याग करने के लिए तैयार रहते हैं।

बिजनेस में कैसा (Business mind of Numerology number 9):

9 नंबर वालों को स्टील, आयरन, दवाइयां, जमीन, कृषि जैसी चीजों का बिजनेस करना चाहिए। अपने बिजनेस में प्रोग्रेस और सफलता के लिए आपके लिए नॉर्थ-इस्ट और साउथ-इस्ट की दिशा सही होती है। लेकिन उनके लिए नॉर्थ-वेस्ट और नॉर्थ-इस्ट की दिशा सही नहीं होती है।

कैसी होती है लव-लाइफ (Love life of Numerology number 9):

शादी के लिए, उनको 1, 2, 3, 4, 6, 7 और 9 वाले लोगों को प्रेफर करना चाहिए। वह आपके दोस्त भी हो सकते हैं। लेकिन उन्हें 5 और 8 तारीख में जन्में लोगों से दूर रहना चाहिए क्योंकि वह आपके लिए सूटेबल नहीं होते हैं। इस नंबर वाले लोग आपके दुश्मन हो सकते हैं।

सेहत से जुड़ी जानकारी (Health related problems):

9 नंबर वाले लोगों को मार्च, मई, जून, अक्टूबर और 15 अक्टूबर से लेकर 27 दिसंबर के महीनों में सतर्क रहना चाहिए। इस दौरान स्वास्थ्य का खतरा रहता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, यूरिनरी समस्याएं, पाइल्स, स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए उन्हें मंगलवार को नमक छोड़ देनी चाहिए।

न्यूमरोलॉजी नंबर 9 लकी कलर (Color of Numerology number 9):

इस नंबर के लोगों के लिए गुलाबी, लाल, पीला और सफेद फेवरेबल होता है। लेकिन कार या बाइक से होने वाली घटनाओं से बचने के लिए इन रंगों से दूर रहना चाहिए। काला, हरा और नीला रंग इनके लिए सही नहीं होता है।

नोट: ये जानकारियां सिर्फ नंबर्स की गणना के आधार पर हैं। इसकी सत्यता, प्रमाणिकता और किसी की जिंदगी से सीधे जुड़ाव की कोई गारंटी जनसत्ता नहीं लेता है। विस्तृत जानकारी के लिए किसी अच्छे जानकार से सीधे मिलना और जानकारी प्राप्त करना सबसे उत्तम होगा।