Nora Fatehi’s fitness secrets: यूपी के गाजियाबाद से आई एक खबर ने सभी को चौंका दिया है। यहां एक पति कथित तौर पर अपनी बीबी को बॉलीवुड की एक्टर नोरा फतेही की तरह दिखने के लिए परेशान करता था। ऐसा आरोप है कि वो उससे रोजाना 3-3 घंटे एक्सरसाइज करवाता और भरपेट खाने भी नहीं देता था।

लेकिन उसका तरीका बिल्कुल गलत है। किसी पर दवाब डाल कोई चीज जबरदस्ती नहीं करवायी जा सकती है। लेकिन अगर आप नोरा फतेही जैसी फिट बॉडी पाना चाहते हैं? तो आपको अपने वर्कआउट से लेकर डाइट तक में नोरा के फिटनेस सीक्रेट्स फॉलो करने चाहिए।

नोरा फतेही के फिटनेस का राज

नोरा फतेही की फिटनेस का राज उनके डांस, सख्त डाइट,एक्सरसाइज और बैलेंस जीवनशैली को माना जाता है। वो अपने टोंड और कर्वी फिगर को मेंटेन करने के लिए रोजाना वर्कआउट और एक्सरसाइज करती हैं। इसके साथ ही प्राणायाम भी उनके जीवन का हिस्सा है। इसके साथ ही मेडिटेशन के जरिए अपनी मेंटल हेल्थ को सही रखती हैं।

कौन सी एक्सरसाइज करती हैं नोरा फतेही?

फिट रहने के लिए नोरा पिलाटे, पुशअप्स, पुलअप्स, वेट लिफ्टिंग, स्क्वैट्स करती हैं। कैलोरी को बर्न करने के लिए उन्हें वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना पसंद है। वेट कंट्रोल करने के लिए वह कार्डियो करती हैं। ट्रेडमील पर दौड़ना वह नहीं भूलती हैं। साथ ही उन्हें प्लैंक और पिलाटे करना काफी पसंद है।

क्या खाती हैं नोरा?

अपने फिगर को सही रखने के लिए नोरा बाहर का खाना खाने से परहेज करती हैं। उन्हें घर का खाना बेहद पसंद है। ब्रेकफास्ट की बात करें तो वह ब्राउन ब्रेड,फल, बादाम का दूध लेती हैं। लंच में उन्हें चिकन, ताजी सब्जियां, सलाद और चावल खाना पसंद है। डिनर में उन्हें ब्रोकली, चिकन, मैश पोटैटो, दाल आदि लेती हैं। इसके साथ ही दिनभर में पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखती हैं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: पेट में भारीपन या गैस बनने पर खाएं ये चीजें, अपच की समस्या से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।