Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत यानी जीवित्पुत्रिका व्रत महिलाएं अपने बेटे की लंबी उम्र, निरोगी काया के लिए रखती हैं। बिहार, झारखंड, यूपी में इसकी धार्मिक मान्यता काफी ज्यादा है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं। व्रत को करने से पहले नहाय-खाय होता है। इस साल जितिया व्रत का नहाए-खाए (jitiya ka nahae khae kab hai) 13 सितंबर को है। वहीं 14 सितंबर, रविवार को ही जितिया का व्रत (jitiya kab hai) रखा जाएगा।

इस व्रत के लिए घरों में नोनी का साग (Jitiya vrat noni ka saag) जरूर बनता है। नोनी का साग और मडुआ की रोटी खाने का काफी महत्व होता है। कई जगह महिलाएं नोनी का साग खाकर ही व्रत खोलती हैं। यह साग न खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है बल्कि इससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी और कितना लाभकारी है नोनी का साग।

नोनी का साग खाने के फायदे | Noni Sag Health Benefits

नोनी का साग खाने से शरीर मजबूत होता है। इसे खाने से शरीर में ताकत आती है।
यह पोषण से भरपूर होता है। इसके सेवन से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
पाचन संबंधी समस्याएं इसे खाने से दूर होती हैं। सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं।
इसे खाने से वायरस जैसे संक्रमण होने का खतरा कम होता है। शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

नोनी का साग बनाने की विधि (Noni ka saag Recipes)

जितिया व्रत के लिए नोनी का साग बनाने के लिए सबसे पहले साग को साफ करें। इसे अच्छी तरह से पानी से धो लें। फिर 1 लहसुन का गुच्छा छीलकर पीस लें। कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमें काले सरसों के दाने डालें। फिर पीसी हुई लहसुन मिलाएं। ऊपर से हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर डालें। सभी चीजों के अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बाद में स्वादनुसार नमक डालें। साग को अच्छी तरह से पकाएं। जब लगे की साग बनने वाला है तो उसमें स्वाद बढ़ाने के लिए देसी घी डालें। आपका नोनी का साग बनकर तैयार है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: बालों को टूटने से रोकेगा ये चुकंदर-आंवाले का चीला… यहां से झटपट नोट कर लें रेसिपी | Best Recipe to Stop Hair fall