विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों में शामिल भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। जब मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी हुई तो इसकी चर्चा दुनियाभर में हुई। राजनीति, स्पोर्ट्स और बी टाउन के सभी चर्चित सितारों समेत इस शादी में विदेशी मेहमान भी शामिल हुए थे। हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से आकाश अंबानी की शादी 7 मार्च 2019 को हुई थी। शादी के हर रस्म को बड़े ही भव्य तरीके से संपन्न किया गया।

इस शादी के दौरान एक चीज ने खूब सुर्खियां बटोरी और वो थी नीता अंबानी द्वारा श्लोका मेहता को गिफ्ट किया गया हीरों का हार। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद श्लोका मेहता जब घर आईं तो नीता अंबानी ने उन्हें हीरों का हार गिफ्ट किया था। उस हार को विश्व का सबसे महंगा हार होने का दावा किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उस हार को विश्व का सबसे महंगा हार होने का तमगा दिया था। L‘Incomparable नाम से मशहूर इस हार की कीमत 300 करोड़ बताई गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनूठे हार को लेबनीज जौहरी Mouawad ने डिजाइन किया था। इस नेकलेस में इस्तेमाल किया गया हीरा बेहद अनूठा है। 407 कैरेट का यह हीरा बहुत ही रेयर है। इस हीरे को 1980 में अफ्रीका से ढूंढा गया था।

न्यूज़ क्रैब वेबसाइट के मुताबिक, इस हार में 91 हीरों का इस्तेमाल कर हार को खूबसूरत डिजाइन दिया गया है। 2013 में जब यह हार तैयार हुआ था तब इसकी प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

ऐसा कहा जाता है कि नीता अंबानी अपने बहू को गिफ्ट में पहले अपना कोई खानदानी गहना देने वाली थीं जो कि उनके परिवार की परंपरा रही है। जब उनकी शादी हुई थी तब उनकी सास कोकिलाबेन ने उन्हें खानदानी गहने ही दिए थे। लेकिन बाद में नीता अंबानी ने अपने खानदानी गहने देने के बजाए अपनी बहू श्लोका मेहता को विश्व के सबसे कीमती हारों में शामिल L‘Incomparable हार देने का फैसला किया।

बता दें कि हाल ही में अंबानी परिवार के घर एक बेटे ने जन्म लिया है। आकाश और श्लोका मेहता ने मिलकर अपने बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है।