दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शुमार मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की लैविश लाइफस्टाइल के चर्चे आम हैं। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीता अंबानी महंगी चीज़ों के कलेक्शन और अपने शौक के लिए भी जानी जाती हैं। मुकेश और नीता अंबानी के शानदार घर ‘एंटीलिया’ में जिस ब्रांड की क्रॉकरी इस्तेमाल की जाती है, उसका जिक्र भी बार-बार होता है।
इस ब्रांड की क्रॉकरी होती है इस्तेमाल: मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में नोरिटेक ब्रांड की क्रॉकरी इस्तेमाल की जाती है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीता अंबानी ने एक बार 25,000 जापानी नोरिटेक के बर्तनों का ऑर्डर दिया था। यह ऑर्डर उन्होंने जापान के सबसे महंगे और पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक की श्रीलंका स्थित फैक्टरी को दिया था। इसके हर डिनर सेट पर 22 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। इन डिनर सेट पर सोने से खूबसूरत कारीगरी भी की गई है। तब पूरे सेट की कीमत 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर ( करीब7 करोड़, 29 लाख, 74 हज़ार रुपए) आंकी गई थी।
नीता अंबानी के महंगे शौक से हर कोई परिचित है। जानते हैं कुछ उनके सबसे महंगे शौक के बारे में-
लाखों की ये खास लिपस्टिक लगाती हैं नीता अंबानी- नीता अंबानी का लुक हर इवेंट के लिए खास होता है और खास होती है उनकी लिपस्टिक भी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे जो लिपस्टिक यूज करती हैं, उसकी कीमत लाखों में होती है। दुनिया के दिग्गज बांड्स खासतौर से नीता अंबानी के लिए प्रोडक्ट तैयार करते हैं। उनके लिपस्टिक की खास बात ये है कि उसके ऊपर सोने और चांदी की परत चढ़ी होती है।
जूतों का विशाल संग्रह- नीता अंबानी के पास जूतों का बहुत बड़ा कलेक्शन है। ऐसा कहा जाता है कि वो अपने जूते रिपीट नहीं करती। उनके पास जिम्मी चू, पेड्रो, गार्सिया, मर्लिन आदि लैविश ब्रांड्स के जूते हैं। इन जूतों की शुरुआती कीमत ही एक लाख होती है।
विश्व की सबसे महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है नीता अंबानी के पास- नीता अंबानी के पास 90 करोड़ की Audi A9 Chameleon है जो कि कुछ खास लोगों के लिए ही बनाई जाती है। इसके अलावा उनके पास Mercedes Benz S class, Roll Royce Phantom, Bentley Flying Spur जैसी गाड़ियां भी हैं।
शानदार गहनों का कलेक्शन- नीता अंबानी के पास हीरे, सोने और अन्य महंगी धातुओं के शानदार गहनों का संग्रह है। उनके गहने विश्व के टॉप डिजाइनर्स द्वारा डिजाइन किए जाते हैं। पारंपरिक गहनों से लेकर उनके पास वेस्टर्न लुक पर पहनने के लिए भी गहनों का बड़ा कलेक्शन है।