Good Night Tips: दिनभर की भागदौड़ और ऑफिस के काम के बाद रात के समय बेहतर नींद काफी जरूरी होता है। रात के समय गहरी नींद में सोने से पूरा दिन काफी आरामदायक और एनर्जी भरा होता है। वहीं, नींद की कमी के कारण पूरा दिन आसल भरा गुजरता है। हालांकि, आज के समय नींद की कमी के कारण अधिकतर लोग परेशान रहते हैं।

नींद नहीं आने से होती है गंभीर समस्या

रात के समय नींद नहीं आने के कारण कई तरह की गंभीर समस्याएं होने लगती है। कई लोग सही से नहीं सोते हैं और लगातार मानसिक परेशानी से जूझते रहते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो रात के समय बेहतर तरीके से नहीं सो पाते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको रात के समय गहरी नींद में सोने के आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे।

तेल मालिश से आती है बेहतर नींद

रात के समय तेल मालिश से बेहतर नींद आती है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान में भी सोने से पहले शरीर की तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, रात के समय तेल से शरीर को मालिश करने पर बॉडी को आराम मिलता है, जिससे बेहतर नींद आती है।

तेल मालिश के फायदे

तेल मालिश करने से शरीर सेरोटोनिन और एंडोर्फिन हार्मोन बढ़ता है, जिससे तनाव कम होता है। तेल मालिश करने से शरीर की मांसपेशियों में जमी हुई थकान दूर होती है। इससे बॉडी का रक्त फ्लो भी बेहतर होता है, जिससे शरीर को आराम होता है, जिसके कारण रात के समय बेहतर नींद आती है।

मसाज के लिए सबसे बेस्ट तेल कौन सा है?

आप बॉडी मसाज के लिए नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। यह शरीर को ठंडक देता है। आप तिल, बादाम, जैतून इत्यादि अन्य कई तरह के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। वहीं, आयुर्वेद के हिसाब से तिल के तेल को सबसे बेस्ट माना जाता है।

तेल की मालिश कैसे करनी चाहिए?

तेल मालिश करने के लिए आप सोने से पहले तेल को हल्का गुनगुना करें। अब आप इससे अपने सिर, पैर के तलवों और गर्दन की सही से मसाज करें। बॉडी की सही से मालिश करने के बाद आप गुनगुना पानी पीएं। इस उपाय से आप रात के समय बेहतर तरीके से सो सकते हैं। आगे पढ़िएः इन 2 आसान वर्कआउट से करें अपने दिन की शुरुआत