Navratri Rangoli Designs: नवरात्रि 2024 में अब बहुत दिन नहीं रहे। 3 अक्टूबर से इस बार नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। ऐसे में आप माता दुर्गा के आगमन पर सुंदर रंगोली बनाकर उनका स्वागत कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस बार आपको कुछ नया करना चाहिए और हर दिन एक नई रंगोली ट्राई करनी चाहिए। आप माता के अलग-अलग रूपों को बना सकते हैं तो बस फूलों से कुछ खास डिजाइन बनाकर जय माता दी भी लिख सकते हैं। इसके अलावा भी अलग-अलग डिजाइन हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं। तो आइए नवरात्रि के 9 दिन बनाएं ये 9 रंगोली डिजाइन।

नवरात्रि के 9 दिन बनाएं ये 9 रंगोली डिजाइन-Navratri Rangoli Designs Photos, Images, Pic

पहले दिन कलश वाली रंगोली

नवरात्रि के पहले दिन आप कलश वाली रंगोली बनाकर माता का स्वागत कर सकते हैं। आप इसमें तरह-तरह कई डिजाइन बना सकते हैं और इनमें अलग-अलग कलर थीम भी रख सकते हैं।

दूसरे दिन जय माता दी रंगोली

नवरात्रि के दूसरे दिन आप जय माता दी वाली रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। ये बेहद आसान है और आप फटाफट कुछ रंगों से इन बना सकते हैं। इसमें आप चाहें तो एक गोला बनाकर इसके बीच में जय माता दी लिख सकते हैं।

तीसरे दिन देवी आगमन रंगोली

नवरात्रि के तीसरे दिन आप देवी के आगमन पर उनके पैरों को बनाकर उनका स्वागत कर सकते हैं। आप इसे हल्दी, कुकम, अक्षत और फूलों से बना सकते हैं। ये डिजाइन बहुत सुंदर है।

चौथे दिन देवी रूप रंगोली

नवरात्रि के चौथे दिन आप देवी रूप को रंगोली में उतार सकते हैं। आप अलग-अलग रंगों में ये डिजाइन बना सकते हैं। आप इसे पूजा स्थल या फिर घर के बाहर भी बना सकते हैं।

पांचवे दिन फूलों की रंगोली

पांचवे दिन आप पीले और सफेद रंग के फूलों की रंगोली बना सकते हैं। इसमें आप इस सुंदर डिजाइन की मदद ले सकते हैं। आप इसे अलग-अलग तरीके से, अलग-अलग टूल्स के साथ बनवा सकते हैं।

छठे दिन मां के आंखों की रंगोली

नवरात्रि के छठे दिन आप मां के आंखों वाली रंगोली बना सकते हैं। आप इसमें तरह-तरह के डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इस दिन आप मां काली की भी रंगोली बना सकते हैं।

सातवें दिन बधाई रंगोली

नवरात्रि के सातवें दिन आप बधाई रंगोली बनाकर अपने घर के द्वार और पूजा स्थल को सजा सकते हैं। ये बेहद सिंपल और सुंदर डिजाइन में भी आप बना सकते हैं। आप इसमें अपने मन से भी तरह-तरह के डिजाइन बना सकते हैं।

आठवें दिन महागौरी रंगोली डिजाइन

आठवें दिन आप सफेद आटा और कुमकुम से महागौरी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। ये एक सुहागन का प्रतिक है और इन दिन सिंदूर खेला भी होता है। आप इसमें भी तरह-तरह के डिजाइन भी बना सकते हैं।

नौवें दिन दुर्गा पूजा रंगोली डिजाइन

अंत में आप बंगाल की मां दुर्गा बनाकर भक्तों और अपने आस-पास के लोगों को दुर्गा पूजा की बधाई दे सकते हैं। इस प्रकार से आप नवरात्रि के 9 दिन ये 9 स्पेशल रंगोली डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।

(P.C. ये सभी रंगोली की तस्वीरें इंस्टाग्राम (navrangrangoli) और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट्स से ली गई हैं।)