Navratri Men fashion: नवरात्रि का पावन त्योहार कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। वैसे तो नवरात्र का पावन त्योहार पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हालांकि, पश्चिम बंगाल में इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर नवरात्रि का आनंद लेने लोग सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पहुंचते हैं। लोगों के लिए पश्चिम बंगाल का दुर्गा पूजा देखना अपने आप में एक अलग अनुभव होता है।
खास मौके पर यूं करें अपने को तैयार
वहीं, पूजा घूमने के लिए लोग एक जगह से दूसरे जगह जाते हैं, लेकिन जब बात इसके लिए कपड़े चुनने की आती है तो महिलाओं के लिए सभी तरह के विकल्प मौजूद होते हैं। वहीं, पुरुषों के लिए सोचना पड़ता है कि इस खास मौके पर क्या पहना जाए। ऐसे में हम आपको बताएंगे की नवरात्रि का पावन त्योहार पर किस दिन आप क्या पहन सकते है।
कैजुअल शर्ट से दें नया लुक
इस बार आप नवरात्र में आप कई तरह के आउटफिट को अपना सकते हैं। कैजुअल शर्ट से लेकर पारंपरिक आउटफिट तक को आप अपने ऊपर ट्राई कर सकते हैं। आप षष्ठी के दिन सफेद कैजुअल शर्ट के साथ गहरे रंग की पैंट को ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ आप सफेद स्नीकर्स भी पहन सकते हैं, जिससे आपका लुक काफी बेहतर लगेगा।
सप्तमी पर खुद को दें रेट्रो लुक
सप्तमी पर आप कुछ कढ़ाई या फूलों का प्रिंट वाले गहरे रंग की शर्ट पहन सकते हैं। इसके साथ आप काले, भूरे या गहरे ग्रे रंग की पैंट सकते हैं, जिससे आपको रेट्रो और स्मार्ट लुक मिलेगा। अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए आप टोपी भी पहन सकते हैं, जिससे आप और अच्छे लगेंगे।
पारंपरिक परिधान से दिखेंगे बेहद खास
नवरात्र में अष्टमी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन आप अपने पारंपरिक परिधान को पहन सकते हैं। आप इस दिन पायजामा कुर्ता पहन सकते हैं। वहीं, इसमें चार चांद लगाने के लिए आप इसके ऊपर नेहरू कोट पहन सकते हैं। अगर आप कोर्ट नहीं पहनना चाहते हैं तो अपने सिंपल कुर्ता की जगह डिजाइन वाला कुर्ता भी पहन सकते हैं।