आ गया है नवरात्र का त्योहार। यह त्योहार खुशियों से भरपूर होता है। बच्चों से लेकर बुढ़े सभी इस त्योहार को सेलिब्रेट करने से पीछे नहीं रहते। नवरात्र की बात हो रही हो और गरबे का ज़िक्र ना हो, यह कैसे भला हो सकता है।
इस त्योहार के समय लोग अपने घरों के साथ-साथ खुद को भी सजाने-संवारने से नहीं चुकते। एक-से-एक रंगों के कपड़े, आभुषण आदि आपके पास के बाज़ार में आसानी से देखे जा सकते हैं। ऐसे में आपको अपने लिए कई रंगों में से एक रंग का चुनाव तो करना ही होगा। तो आइए हम अपने इस लेख के ज़रिए आपकी कुछ मदद करते है।
कहते हैं नवरात्र का त्योहार मां दुर्गा का होता है और मां को लाल रंग खूब भाता है। लाल रंग शक्ति का परिचायक है। यह आपके अंदर कॉन्फिडेन्स और पावर को उत्तेजित करने में सहायता करता है। लाल रंग अपने तरफ लोगों को आकर्षित करने में भी कामयाब होता है।
उदास चेहरे को जो खिला-खिला हमेशा दिखाए वह है पीला रंग। पीले रंग का कपड़ा पहनने वालों में एक अलग ही चमक नज़र आती है। ऐसा प्रतित होता है मानों सूर्य की रोशनी उनके साथ है। यह रंग सामने वाले का मूड अच्छा करने में भी सहायता करता है।
हम सभी जानते हैं कि हरा रंग प्रकृति का रंग है जिसके कारण से इसको स्थिरता और शांतचित्त रहने का रंग भी माना जाता है। हरा रंग पहनने से आपका गुस्सा हमेशा शांत रहेगा।
लाल और पीले रंग को मिलाकर बनता है नारंगी रंग। दोनों रंगों की खासियत इसमें आ जाती है। वैसे यह रंग उग्र लोगों की भी पहचान होती है।
वहीं अगर बात नीले रंग की करें तो यह आपको शांत और स्मार्ट बनाता है, और शायद यही वजह है कि अधिकतर लोग नौकरी के लिए इंटरव्यू देने नीले रंग की ड्रेस पहन कर जाते हैं। तो यदि इस नवरात्र आप नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहें हैं तो नीले रंग को ध्यान में ज़रूर रखें।
पर्पल, मैग्नेटा और वॉयलेट जैसे रंग आपको भीड़ में आपको अगर सबसे अलग दिखना है तो पर्पल, मैग्नेटा और वॉयलेट जैसे रंगों का चुनाव करें। शान और उच्चकोटि को दर्शाने वाला रंग कहलाता है पर्पल।