Navratri Day 5 Colour, Shardiya Navratri Ke Panchve Din Din Ka Rang: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। गौरतलब है कि हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का बेहद महत्व है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इन सब अलग इन 9 दिनों में रंगों का भी विषेष महत्व होता है।
दरअसल, माना जाता है कि मां के हर अलग-अलग नौ रूपों को 9 रंग समर्पित हैं। ऐसे में लोग इन दिनों में देवी को समर्पित इन रंगों के कपड़े पहनाना पसंद करते हैं। कल यानी 7 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए-
शारदीय नवरात्रि का पांचवें दिन पहनें इस रंग के कपड़े
बता दें कि नवरात्रि के पाचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार, देवी दु्र्गा के इस स्वरूप को सफेद रंग अत्यंत पसंद है। ऐसे में पांचवें दिन आप भी सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
सफेद रंग पवित्रता, शांति और शुद्धता का प्रतीक है। ऐसे में नवरात्रि के पांचवें दिन आप सफेद रंग की कुर्ती, सफेद घाघरा, सफेद कुर्ता या सफेद पैंट और कमीज पहन सकते हैं। इन सब से अलग आप अपने बालों को सफेद फूलों से सजा सकते हैं या सफेद गजरा भी बालों में लगा सकते हैं। ये दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगता है। कपड़ों से अलग आप इस दिन सफेद चांदी के आभूषण भी पहन सकते हैं।
गौरतलब है कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कूष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंध माता, छठें दिन मां कात्यायिनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन माम सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर, गुरुवार से हुआ है और इसका समापन 12 अक्टूबर, शनिवार के दिन होगा।