Navami Dussehra 2025 Bhog Recipes: हिंदू धर्म में महानवमी और दशहरा का विशेष महत्व होता है। महानवमी पर माता की आराधना और कन्या पूजन किया जाता है। वहीं दशहरा प्रमुख त्योहारों में आता है। इस दिन भगवान राम ने रावण और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। ऐसे में मातारानी और भगवान श्रीराम को भोग लगाने के लिए आप घर में ही 5 तरह मिठाइयों में से कुछ भी बना सकते हैं। इन्हें बनाने में महज 30 मिनट के आसपास ही समय लगेगा। ये न केवल स्वाद में लाजवाब हैं बल्कि इनका भोग लगाने से भगवान प्रसन्न भी होते हैं।

बेसन बर्फी (Besan Barfi)

विधि:

सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें। इसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
अब चीनी और पानी को एक तार की चाशनी बनने तक उबालें।
चाशनी को बेसन में मिलाएं। इसे गाढ़ा होने तक चलाएं।
ट्रे को चिकना करने के लिए थोड़ा घी डालें। इसके बाद इसमें इस मिश्रण को डालें। जमने दें और टुकड़ों में काट लें।

नारियल के लड्डू (Coconut Laddoo)

विधि:

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में गाढ़ा दूध गरम करें।
फिर उसमें सूखा नारियल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाएं। अब इसे लड्डू का आकार दें।

पंजीरी हलवा (Panjiri Halwa)

विधि:

पंजीरी हलवा बनाने के लिए गेहूं के आटे को घी में सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
इसके बाद इसमें सूखे मेवे डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
फिर पिसी हुई चीनी डालकर मिलाएं। भोग लगाएं। फिर गरमागरम परोसें।

लौकी की खीर (Lauki Ki Kheer)

विधि:

लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध उबालें।
कद्दूकस की हुई लौकी डालें। नरम होने तक पकाएं।
इसमें चीनी, इलायची और कटे हुए मेवे डालकर मिलाएं।

रवा शीरा (Rava Sheera)

विधि:

सूजी को घी में सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
उबलता पानी डालें और लगातार चलाते रहें।
चीनी और सूखे मेवे मिलाएं।
फिर गाढ़ा होने तक पकाएं। रवा शीरा तैयार है।