Homemade Conditioner: बालों का ड्राई और रूखापन होना आम बात है। बालों के रूखेपन से महिलाओं को काफी परेशानी होती है। उन्हें अपने लंबे बालों को संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाएं कंडीशनर का उपयोग करती हैं। कंडीशनर लगाने से बाल काफी सिल्की और मुलायम हो जाते हैं।

घर पर बनाएं नेचुरल हेयर कंडीशनर

वैसे मार्केट में आज के समय कुछ भी नेचुरल मिलना काफी मुश्किल है। बालों के रूखेपन को कम करने के लिए महिलाएं मार्केट से केमिकल वाला कंडीशनर खरीद कर लाती हैं, जिससे बाल झड़ने लगता है। क्या आपको पता है कि आप अपने बालों के लिए अपने घर पर ही नेचुरल कंडीशनर बना सकती हैं। जी हां, आप सिर्फ दो चीजों को एक साथ मिलाकर अपने घर पर ही बिना केमिकल वाला नेचुरल कंडीशनर को आसानी से तैयार कर सकती हैं।

घर पर नेचुरल कंडीशनर कैसे बनाएं?

एलोवेरा जेल और नारियल तेल से बनाएं हेयर कंडीशनर

आप अपने घर पर एलोवेरा जेल और नारियल तेल से हेयर कंडीशनर बना सकती हैं। इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल लें। अब आप एक कटोरी में दोनों को डालकर सही से मिलाएं और एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। ध्यान रहे बालों पर लगाने से पहले बालों को गीला करना जरूरी होता है। अब आप इसको करीब आधे घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें। अब आप माइल्ड शैंपू का उपयोग कर गुनगुने पानी से अपने बालों को धो सकते हैं।

नेचुरल कंडीशनर लगाने के फायदे

एलोवेरा जेल और नारियल के तेल वाले कंडीशनर लगाने के कई फायदे हैं।  दरअसल, एलोवेरा बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। साथ ही बालों में नमी बनाए रखता है। वहीं,  नारियल तेल बालों के ड्राईनेस को दूर करने के साथ गहराई से पोषण भी देता है। आप इस नेचुरल कंडीशनर को एक सप्ताह में दो से तीन बार उपयोग कर सकते हैं। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार बने रहेंगे। आगे पढ़िए- सुबह-सुबह Green Tea में मिलाकर पी लें बस ये एक चीज, झट से होने लगेगा Weight Loss