Rashtriya Ekta Diwas Kyu Manaya Jata Hai: हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) मनाया जाता है। राष्ट्र की एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए यह स्पेशल दिन हर साल सेलिब्रेट किया जाता है। प्रत्येक वर्ष इसकी खास थीम भी तय की जाती है। विभिन्न जातियों, संस्कृतियों और धर्मों को जोड़कर मजबूत और एकजुट बनाने की पहल की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है 31 नवंबर को ही क्यों राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है? “भारत के लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल से इस दिन को मनाए जाने का संबंध जुड़ा हुआ है। आइए जानें इसके बारे में।

इस वजह से 31 नवंबर को मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस

“भारत के लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को ही राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसलिए यह दिन उनकी जयंती के उपलक्ष्य में चुना गया। उन्होंने देश के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता और सद्भाव को बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाई थी। उन्होंने 565 रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र बनाया था। इसलिए इस दिन नेशनल यूनिटी दिवस या राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय एकता दिवस का रोचक है इतिहास

2014 से हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्र की एकता को स्थापित करने के लिए भारत सरकार ने 2014 में राष्ट्रीय एकता दिवस का प्रस्ताव रखा था। उनके संघर्षों और बलिदानों को याद रखते हुए भारत सरकार ने उनकी जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस की घोषणा की। इस अवसर पर हर साल विभिन्न कार्यक्रम होते हैं।